एक्सप्लोरर

ENG Vs WI 3rd Test Day 5 Lunch: सीरीज नाम करने के करीब पहुंचा इंग्लैंड

ENG Vs WI 3rd Test Day 5 Lunch: इंग्लैंड सीरीज नाम करने से महज पांच विकेट दूर है. हालांकि बारिश इंग्लैंड की जीत में बाधा बन सकती है.

ENG Vs WI 3rd Test Day 5 Lunch: इंग्लैंड नेओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के पांचवें दिन वेस्टइंडीज को हार की तरफ धकेलना शुरू कर दिया है. पहले सत्र का खेल खत्म होने तक 399 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही विंडीज ने पांच विकेट 85 रनों पर ही खो दिए हैं. अभी दो सत्रों का खेल बाकी है और ऐसे में इंग्लैंड को जीतने के लिए पांच विकेट की दरकार है, हालांकि उसकी राह में बारिश बाधा बन सकती है.

बारिश ने दिन के खेल की शुरुआत में देरी करवाई और बीच में एक बार फिर आकर मैच में बाधा डाली. इसी कारण समय से पहले लंच की घोषणा कर दी गई जबकि चौथे दिन बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी. यह बारिश विंडीज के लिए वरदान साबित हो सकती है क्योंकि अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो सीरीज 1-1 से बराबर ही रहेगी और इससे जीत के मुहाने पर खड़ी इंग्लैंड को निराशा होगी.

ब्रॉड ने पूरे किए 500 विकेट

विंडीज ने दिन की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर 10 रनों के साथ की थी. स्टुअर्ट ब्रॉड ने 45 के कुल स्कोर पर क्रैग ब्रैथवेट (19) को आउट कर विंडीज को तीसरा झटका दिया. इसी के साथ ब्रॉड ने टेस्ट में अपने 500 विकेट भी पूरे किए और ऐसा करने वाले वह इंग्लैंड के दूसरे गेंदबाज बने. उनसे पहले जेम्स एंडरसन ही इंग्लैंड के लिए टेस्ट में 500 विकेट ले सके थे.

विंडीज को शाई होप से उम्मीदें थीं लेकिन क्रिस वोक्स ने उन्हें ब्रॉड के हाथों कैच करा उन्हें पवेलियन भेज दिया. होप ने 31 रन बनाए. वोक्स ने ही 79 के कुल स्कोर पर शारमाह ब्रूक्स (22) को आउट कर विंडीज को पांचवां झटका दिया.

रोस्टन चेज और जर्मन ब्लैकवुड इस समय क्रीज पर हैं. दोनों क्रमश: पांच और तीन रन बनाकर खेल रहे हैं. विंडीज अभी भी लक्ष्य से 315 रन दूर है.

ENG Vs WI: ब्रॉड ने रचा इतिहास, 500 विकेट लेने वाले चौथे तेज गेंदबाज बने
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज? एक तो खाता तक नहीं खोल सका
इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज? एक तो खाता तक नहीं खोल सका
श्रीलंका फतह के लिए टीम इंडिया का मास्टरप्लान, टेस्ट सीरीज से पहले खेलेगी 4 दिन का खास मैच, पूरा शेड्यूल जारी
श्रीलंका फतह के लिए टीम इंडिया का मास्टरप्लान, टेस्ट सीरीज से पहले खेलेगी 4 दिन का खास मैच, पूरा शेड्यूल जारी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget