एक्सप्लोरर

ENG vs WI 1st T20 : इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को पहले टी20 में 21 रनों से हराया, बटलर की तूफानी बल्लेबाजी के बाद डॉसन भी चमके

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैंचो की टी20 सीरीज का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ.जोस बटलर की कप्तानी पारी और लियान डॉसन की घातक गेंदबाजी से इंग्लैंड ने सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया.

ENG vs WI 1st T20: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैंचो की टी-20 सीरीज का आगाज शानदार अंदाज में हुआ. इस मैच में कप्तान जोस बटलर ने अपनी बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया. चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले गए इस पहले टी-20 मुकाबले में जोस बटलर ने 59 गेंदों में 96 रन की आक्रामक पारी खेली और मात्र 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.इस पारी में उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए. हालांकि बटलर अपना शतक पूरा करने से चूक गए, लेकिन उनकी तूफानी पारी ने इंग्लैंड को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया. 

इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने 188/6 रन का लक्ष्य रखा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 167/9 रन पर ही सिमट गई और इंग्लैंड ने यह मुकाबला 21 रन जीत लिया. इस जीत में इंग्लैंड के स्पिनर गेंदबाज लियाम डॉसन की अहम भूमिका रही, जिन्होंने अपने स्पेल में मात्र 20 रन देकर चार विकेट लिए और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने. बटलर की शानदार पारी और लियाम की घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने मुकाबला 21 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है.

बटलर की तूफानी पारी

इंग्लैंड के कप्ताम जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने  का निर्णय किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत काफी खराब रही और दूसरे ही ओवर में बेन डकेट आउट होकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद बटलर को जैमी स्मिथ के बीच एक अच्छी साझेदारी देखने को मिली और दोनों ने मिलकर रन गति को बढ़ाकर इंग्लैंड को एक मजबूत स्कोर तक ले जाने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही गुडाकेश मोती अपना स्पेल कराने आए,तो उन्होंने आते ही इंग्लैंड की रन मशीन पर कुछ देर के लिए ब्रेक लगा दिया. गुडाकेश मोती ने इतनी बेहतरीन गेंदबाजी की कि उनके स्पेल में इंग्लैंड के सेट बल्लेबाज एक भी बाउंड्री नहीं मार पाए.

सातवें ओवर तक इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने  संभाल कर बल्लेबाजी की, लेकिन आठवें ओवर में रोमारियो शेफर्ड गेंदबाजी करने आए और उन्होंने स्मिथ को आउट कर वापस भेज दिया. इन सब के बीच, जोस बटलर ने एक ओर से मोर्चा संभालते हुए 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया.

12वें ओवर तक आते-आते इंग्लैंड के सभी पावर हिटर्स को कैरेबियाई गेंदबाजो ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था. हैरी ब्रूक को रोस्टन चेस ने बोल्ड किया, जबकि टॉम बैंटन को आंद्रे रसेल ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. उस समय इंग्लैंड का स्कोर था 116 रन पर 4 विकेट. यहां से बटलर ने अपने कंधो पर जिम्मेदारी ली और एक छोर संभालते हुए अपनी पारी को गति दी. उन्होंने शेफर्ड की गेंद पर शानदार रिवर्स-स्वैट मारकर चौका जड़ा और 96 रन तक पहुंच गए, लेकिन उसी ओवर में अल्ज़ारी जोसेफ ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर उनकी पारी को समाप्त कर दिया. वो शारजाह के 2021 वर्ल्ड कप के बाद अपन तीसरा टी-20 शतक लगाने से चूक गए.

लियाम डॉसन की फिरकी में फंसे कैरेबियाई बल्लेबाज

189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम शुरुआत में काफी आक्रामक अंदाज में नजर आई, लेकिन इंग्लैंड की गेंदबाज़ी के सामने उनकी पारी बिखर गई. इंग्लैंड के सबसे प्रभावशाली बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चार ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 4 अहम विकेट अपने नाम किए. बीच के ओवरों में उन्होंने वेस्टइंडीज की बल्लेबाज़ी की कमर ही तोड़ दी. उनके अलावा इंग्लैंड के बाकी गेंदबाज़ों ने भी अच्छी लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाज़ी की, जिससे वेस्टइंडीज की टीम 167/9 रन बनाकर ढेर हो गई.

इंग्लैंड की जीत में गेंदबाज़ों का सबसे अहम योगदान रहा और डॉसन को 'प्लेयर ऑफ द मैच' घोषित किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget