एक्सप्लोरर

ENG Vs NZ: अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाया इंग्लैंड, बर्न्स और लॉरेंस ने जड़े अर्धशतक

ENG Vs NZ: दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. ओपनर ने कप्तान के फैसले को बिल्कुल सही साबित किया. लेकिन इंग्लैंड का मिडिल ऑर्डर बुरी तरह से लड़खड़ा गया.

ENG Vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार से दो टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले का आगाज हुआ. पहले दिन का खेल होने तक इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्‍स (81) और डेनियल लॉरेंस (नाबाद 67) के अर्धशतकों की बदौलत सात विकेट पर 258 रन बना लिए हैं.

स्टंप्स तक लॉरेंस 100 गेंदों पर 11 चौके के सहारे 67 रन और मार्क वुड 58 गेंदों पर एक चौके की मदद से 16 बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी, टिम साउदी और एजाज पटेल ने अबतक दो-दो विकेट लिए जबकि नील वेगनर को एक विकेट मिला.

इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. ओपनर बर्न्‍स तथा डॉमिनिक सिब्ले ने पहले सेशन में शानदार बल्लेबाजी कर कप्तान के फैसले को सही साबित किया. दोनों बल्लेबाजों ने लंच ब्रेक तक बिना विकेट खोए 67 रन बनाए और टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई.

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई इंग्लैंड की पारी

लंच ब्रेक के बाद हालांकि इंग्लैंड की पारी कुछ लड़खड़ा गई और उसने सिब्ले (35), जैक क्राव्ली (0) और कप्तान रूट (4) के विकेट महज 13 रन के अंदर गंवाए. इसके बाद एजाज ने ओली पोप को आउट कर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया. पोप ने 49 गेंदों पर एक चौके के सहारे 19 रन बनाए.

चायकाल के बाद तीसरे सत्र में बर्न्‍स और लॉरेंस ने पारी को संभालने की कोशिश की और दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी हुई. इस बीच, शतक की ओर बढ़ रहे बर्न्‍स को बोल्ट ने आउट किया. उन्होंने 187 गेंदों पर 10 चौकों के सहारे 81 रन बनाए.

बर्न्‍स के आउट होने के कुछ देर बाद जेम्स ब्राकी खाता खोले बिना पवेलियन लौटे और एजाज ने ओली स्टोन (20) को आउट कर मेजबान टीम को सातवां झटका दिया.

न्यूजीलैंड की टीम दूसरे टेस्ट में अपने रेगुलर कप्तान केन विलियम्सन के बिना ही मैदान में उतरी है. दोनों टीमों के बीच पिछले हफ्ते खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से खेले जाने वाले आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले इस मैच को अहम माना जा रहा है.

सुरेश रैना ने ग्रैग चैपल की जमकर तारीफ की, बताया क्यों रहे हैं टीम इंडिया के लिए खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
CWG 2026 भव्य क्लोजिंग समारोह के साथ खत्म, भारत को मिली 2030 की मेजबानी
CWG 2026 भव्य क्लोजिंग समारोह के साथ खत्म, भारत को मिली 2030 की मेजबानी
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 3 भारतीयों पर रहेगी सबकी नजर
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 3 भारतीयों पर रहेगी सबकी नजर
वैभव की तरह भारतीय मूल के युवा नील पटेल भी छा गए, ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल
वैभव की तरह भारतीय मूल के युवा नील पटेल भी छा गए, ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget