एक्सप्लोरर

NZ vs ENG 3rd Test: न्यूजीलैंड के क्लीन स्वीप की तैयारी, जीत से महज 113 रन दूर है इंग्लैंड

ENG vs NZ Test Series: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा रहा है.

ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी इंग्लिश टीम ने शिकंजा कस लिया है. मैच के आखिरी दिन उसे जीत के लिये 113 रन और बनाने हैं, जबकि उसके पास 8 विकेट बाकी है. इंग्लैंड (England) की टीम इस सीरीज के दो टेस्ट पहले ही जीत चुकी है. ऐसे में उसके पास न्यूजीलैंड (New Zealand) का क्लीन स्वीप करने का सुनहरा मौका है.

चौथे दिन इंग्लैंड को मिला 296 रन का लक्ष्य
मैच के तीसरे दिन ही न्यूजीलैंड अपनी दूसरी पारी में आधे विकेट खो चुकी थी. कीवी टीम के पास महज 137 रन की लीड थी. यहां से डेरिल मिचेल और टॉम ब्लंडल ने चौथे दिन न्यूजीलैंड की पारी को आगे बढ़ाया. दोनों के बीच एक बार फिर शतकीय साझेदारी हुई. लेकिन डेरिल मिचेल (56) के आउट होते ही न्यूजीलैंड की टीम भरभरा गई और 326 पर सिमट गई. टॉम ब्लंडल 88 रन बनाकर नाबाद रहे. इस तरह इंग्लैंड को 296 रन का लक्ष्य मिला.

ओली पॉप और जो रूट की दमदार बल्लेबाजी
इंग्लैंड ने चौथे दिन के आखिरी सेशन में 296 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 51 रन पर ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे लेकिन यहां से ओली पॉप (81) और जो रूट (55) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के स्कोर को आगे बढ़ाया. दोनों के बीच नाबाद 132 रन की साझेदारी हो चुकी है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम 2 विकेट खोकर 183 रन बना चुकी थी.

न्यूजीलैंड की पहली पारी में डेरिल मिचेल का शतक
इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही. टॉम लॉथम जीरो पर ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद विकेट गिरते रहे और 123 रन तक आते-आते न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खो दिये. यहां से डेरिल मिचेल (109) और विकेटकीपर टॉप ब्लंडल (55) ने कीवी पारी को संभाला. दोनों के बीच 120 रन की साझेदारी हुई. न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 329 रन बनाए. इंग्लैंड के लिये स्टुअर्ट ब्रॉड ने 3 और जैक लीच ने 5 विकेट चटकाए.

इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए थे 360 रन
इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टो के धमाकेदार शतक की बदौलत अपनी पहली पारी में 360 रन बनाए. बेयरस्टो ने 157 गेंद पर 162 रन की पारी खेली. उनके अलावा जैमी ओवरटन ने भी 97 रन बनाए. तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी 42 रन की पारी खेली. इन तीन बल्लेबाजों के अलावा अन्य कोई इंग्लिश बल्लेबाज बेहतर खेल नहीं दिखा सका. न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने 4 और टिम साउदी ने 3 विकेट झटके.

यह भी पढ़ें..

ये 5 खिलाड़ी रहे Ranji Tropy 2022 की खोज, कोई बल्लेबाजी में छाया तो किसी ने गेंदबाजी में कहर बरपाया

Salman Butt ने Shahid Afridi के साथ हुए झगड़े पर तोड़ी चुप्पी, 15 साल पहले बस में हुआ था विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं वैभव सूर्यवंशी से डरा हुआ था...', काइल जैमीसन का बड़ा कबूलनामा; जानिए मैच के बाद क्या कहा
'मैं वैभव सूर्यवंशी से डरा हुआ था...', काइल जैमीसन का बड़ा कबूलनामा; जानिए मैच के बाद क्या कहा
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को आउट कर गुस्सा दिखाना काइल जैमीसन को पड़ा महंगा, BCCI ने सुनाई सजा
वैभव सूर्यवंशी को आउट कर गुस्सा दिखाना काइल जैमीसन को पड़ा महंगा, BCCI ने सुनाई सजा
IPL 2026: चीयरलीडर को छेड़ रहा था CSK फैन, विदेशी महिला ने यूं कर दी बोलती बंद; वीडियो वायरल
चीयरलीडर को छेड़ रहा था CSK फैन, विदेशी महिला ने यूं कर दी बोलती बंद; वीडियो वायरल
IPL Points Table: दिल्ली कैपिटल्स ने जीतकर अंक तालिका में लगाई छलांग, कहां पहुंची राजस्थान रॉयल्स? जानिए
दिल्ली कैपिटल्स ने जीतकर अंक तालिका में लगाई छलांग, कहां पहुंची राजस्थान रॉयल्स? जानिए

वीडियोज

TMC Supreme Court Hearing:Mamata Banerjee को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका!मतगणना विवाद पर याचिका खारिज
Bengal Re-Election 2026: Suvendu Vs Mamta! SC में ममता की बड़ी जंग! 'Counting' पर बड़ा फैसला!
West Bengal Repolling: Diamond Harbour और Magrahat में फिर से मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Bengal Re-Election 2026: 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग! क्या बदल जाएंगे नतीजे? | BJP Vs TMC | Mamta
Undekhi Season 4 Review: सितारों की फौज, फिर भी कहानी में 'अंधेरा'

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए से भारत लाया गया दाऊद इब्राहिम का करीबी सलीम डोला, कैसे एक गलती ने उसे पहुंचाया सलाखों के पीछे?
तुर्किए से भारत लाया गया दाऊद का करीबी सलीम डोला, कैसे एक गलती ने उसे पहुंचाया सलाखों के पीछे?
BJP में शामिल हुए AAP सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR, जल्द होगी गिरफ्तारी!
BJP में शामिल हुए AAP सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR, जल्द होगी गिरफ्तारी!
रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' के फैन हुए राम गोपाल वर्मा, पोस्ट में लिखा- 'ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तबाही...'
रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' के फैन हुए राम गोपाल वर्मा, पोस्ट में की तारीफ
IPL 2026: अंकतालिका में आखिर नंबर पर लखनऊ सुपर जायांट्स, 8.60 करोड़ का खिलाड़ी अब हुआ टीम में शामिल
IPL 2026: अंकतालिका में आखिर नंबर पर लखनऊ सुपर जायांट्स, 8.60 करोड़ का खिलाड़ी अब हुआ टीम में शामिल
ओम बिरला ने बनाईं संसदीय समिति, वेणुगोपाल बने PAC अध्यक्ष, धर्मेंद्र यादव-तेजस्वी सूर्या को बड़ी जिम्मेदारी
ओम बिरला ने बनाईं संसदीय समिति, वेणुगोपाल बने PAC अध्यक्ष, धर्मेंद्र-तेजस्वी को बड़ी जिम्मेदारी
'काउंटिंग ड्यूटी में केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति गलत नहीं', TMC की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'काउंटिंग ड्यूटी में केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति गलत नहीं', TMC की याचिका पर SC की बड़ी टिप्पणी
Kailash Mansarovar Yatra: जून से शुरू होगी पवित्र कैलाश यात्रा, रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, जानें कैसे करें आवेदन
जून से शुरू होगी पवित्र कैलाश यात्रा, रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, जानें कैसे करें आवेदन और क्या है आखिरी तारीख
गेहूं की कटाई के बाद खाली खेतों में ये काम करें किसान, सरकार देती है 90% सब्सिडी
गेहूं की कटाई के बाद खाली खेतों में ये काम करें किसान, सरकार देती है 90% सब्सिडी
Embed widget