एक्सप्लोरर

Virat Kohli: क्या टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली के लिए नहीं है अब जगह? यह खिलाड़ी साबित होगा विकल्प

Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद भारतीय टीम ने अब तक खेली 3 टी20 सीरीज में नंबर 3 के स्थान पर राहुल त्रिपाठी को मौका दिया है जिसमें उन्होंने अपने आक्रामक अंदाज से जरूर सभी को प्रभावित किया है.

Virat Kohli: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों की तरफ से शानदार प्रदर्शन मैदान पर देखने को मिला था. इस मुकाबले में जहां शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा नाबाद 126 रनों की पारी खेली वहीं राहुल त्रिपाठी के भी बल्ले का दम मैच में देखने को मिला. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए राहुल ने सिर्फ 22 गेंदों में 44 रनों की पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को गति देने का काम किया था.

अब उनकी इसी पारी को लेकर दिनेश कार्तिक ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि टीम में विराट कोहली मौजूद नहीं हैं तो इस नंबर-3 पर राहुल खेलने के लिए सबसे योग्य खिलाड़ी हैं. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद खेली गईं अब तक 3 टी20 सीरीज में विराट कोहली खेलते हुए नहीं दिखाई दिए हैं.

दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज में कहा कि राहुल त्रिपाठी की बल्लेबाजी में जो सबसे खास बात है कि वह मैच के हालात के हिसाब से बल्लेबाजी करते हैं और बड़े शॉट खेलने से बिल्कुल भी नहीं घबराते. यदि विराट कोहली टीम में नहीं हैं तो नंबर-3 पर उन्हें ही मौका देना चाहिए ना कि किसी ऐसे खिलाड़ी को जो किसी और स्थान पर अच्छा खेलकर आया है.

टीम में आपको राहुल जैसे खिलाड़ियों की जरूरत होती है

कार्तिक ने राहुल त्रिपाठी को लेकर आगे कहा कि श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में उन्हें पता था कि यह उनके करियर की सबसे अहम पारी साबित हो सकती है लेकिन इसके बावजूद उनके खेल में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. राहुल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 35 रन बना दिए. टीम में आपको ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत होती है और उन्होंने जो आक्रामकता दिखाई कुछ वैसी ही उम्मीद कप्तान और कोच ने उनसे की थी.

बता दें कि राहुल त्रिपाठी ने अब तक 5 टी20 मुकाबलों में खेला जिसमें सभी में उन्हें नंबर-3 पर ही बल्लेबाजी करने का मौका मिला है. इस दौरान राहुल ने 19.40 के औसत से कुल 97 रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 144.78 का रहा है.

 

ये भी पढ़े...

IND vs AUS Test Stats: अनिल कुंबले ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट, टॉप-5 गेंदबाजों में हैं चार स्पिनर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget