एक्सप्लोरर

भारतीय गेंदबाजों में इतना बदलाव आएगा, मैंने कभी नहीं सोचा था: इयान बिशप

वेस्टइंडीज लेजेंड बिशप ने कहा कि मैं यह कभी भविष्यवाणी भी नहीं कर सकता था कि भारतीय तेज गेंदबाज कैरेबियाई (वेस्टइंडीज) आएंगे और वह करेंगे जो वह (वेस्टइंडीज) अन्य टीमों के साथ कई दशक पहले किया करता था.

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप का मानना है कि मौजूदा भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण ने एक अच्छी नींव तैयार की है, लेकिन हाल के समय में वे जिस तरह के प्रदर्शन कर रहे हैं, इसकी उन्होंने कल्पना नहीं की थी. बिशप ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि भारत के अगले स्तर के तेज गेंदबाजों के समूह की नींव दिग्गज कपिल देव जैसे खिलाड़ियों ने रखी थी और मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने इसे मजबूत किया है, जो काफी आक्रामक होकर खेलने में विश्वास करते हैं. 52 वर्षीय बिशप ने कहा, "याद रहे कि गेंदबाजों का यह समूह अभी तैयार नहीं हुआ है. लेकिन इसकी बुनियाद पहले ही रखी जा चुकी थी. अगर आप कपिल देव के युग में जाएंगे तो इसके बाद आपको जवागल श्रीनाथ, जहीर खान, मुनाफ पटेल, एस. श्रीसंत जैसे तेज गेंदबाज देखने को मिलेंगे." उन्होंने कहा, "अब इसे एक ऐसे कप्तान मजबूती दे रहे हैं जो उन पर भरोसा करते हैं. लेकिन साथ ही यह भी तथ्य है कि आपको जसप्रीत बुमराह जैसी पीढ़ी में एक बार मिलने वाली प्रतिभा मिली है. पीढ़ी में एक बार मिलने वाली प्रतिभा इसलिए, क्योंकि वह खेल के सभी प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन करते हैं. मोहम्मद शमी अपने खेल को एक अलग स्तर पर लेकर गए हैं. इशांत शर्मा भी एक अन्य स्तर पर पहुंच चुके हैं." वेस्टइंडीज की ओर से 43 टेस्ट मैच खेलने वाले बिशप ने आगे कहा, "मैं यह कभी भविष्यवाणी भी नहीं कर सकता था कि भारतीय तेज गेंदबाज कैरेबियाई (वेस्टइंडीज) आएंगे और वह करेंगे जो वह (वेस्टइंडीज) अन्य टीमों के साथ कई दशक पहले किया करता था." उन्होंने साथ ही कहा, "इसका श्रेय गेंदबाजी कोच भरत अरुण, प्रशासकों और कप्तान को जाता है. मैं इतना सुधार नहीं देख पाया था, लेकिन मुझे लगता है कि उन गेंदबाजों में काफी प्रतिभा होती है, जो 90 मील प्रति घंटा या उससे अधिक की स्पीड से गेंदबाजी कर सकते हैं." बिशप ने हालांकि भारत की मौजूदा तेज गेंदबाजी आक्रमण की तुलना पहले के वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों से करने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा, "वे (भारतीय गेंदबाज) प्रदर्शन ही इतना अच्छा कर रहे हैं कि तुलना होनी ही है. मैं इससे दूर रहना चाहूंगा, क्योंकि मुझे नहीं पता कि आप किस तरह से इसका आंकलन करते हैं."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget