एक्सप्लोरर

धोनी के पास काफी अनुभव, कप्तान बने रहना चाहिए: कपिल

धोनी के पास काफी अनुभव, कप्तान बने रहना चाहिए: कपिल

चेन्नई: भारत के 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को लगता है कि सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास काफी अनुभव है और उन्हें तब तक टीम की अगुवाई करना जारी रखना चाहिए जब तक वह इस काम के लिए अच्छे हैं.

कोहली बतौर टेस्ट कप्तान बेहतरीन काम कर रहे हैं, और समय समय पर ऐसी बातें भी चलती रहती हैं कि उन्हें सीमित ओवरों की भी कप्तानी सौंप देनी चाहिए.

कपिल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि लोगों को इसका जवाब ढूंढना चाहिए कि क्या हम धोनी को यह पूछने के लिये तैयार हैं. यह ज्यादा अहम है. मुझे लगता है कि अगर वह अच्छा कर रहा है तो उसे जारी रखना चाहिए. जब समय आयेगा तो धोनी शायद सभी प्रारूपों से बाहर हो जाएगा. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझे लगता है कि इस समय यह ज्यादा महत्वपूर्ण है कि धोनी अच्छा काम कर रहा है. मुझे लगता है कि उसके पास अपार अनुभव है और उसे जारी रहना चाहिए. ’’

धोनी और कोहली की बतौर कप्तान तुलना के बारे में पूछने पर कपिल ने कहा, ‘‘इसका जवाब देना जल्दबाजी होगी और एक बात और कि दो व्यक्ति अलग होते हैं और प्रत्येक व्यक्ति अलग है. कोहली खुद को व्यक्त करता है जबकि धोनी शांत और चुप रहता है. मुझे लगता है कि तुलना करना बहुत मुश्किल है क्योंकि दोनों की अलग टीमें हैं और दोनों का रवैया अलग है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘चीजें बदल गयी हैं. कल आप मुझसे इन दोनों की तुलना बतौर कप्तान सौरव गांगुली से करने को कहोगे. इसलिये प्रत्येक कप्तान अपनी चीजें, आक्रामकता और प्रेरणा लेकर आता है लेकिन यह निर्भर करता है कि आप इन चीजों का इस्तेमाल सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल करने के लिये कैसे करते हो. ’’

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर? ब्रिटिश नागरिक बनने के बाद दिया बयान
IPL 2027 में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर? ब्रिटिश नागरिक बनने के बाद दिया बयान
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास, 49 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा
पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास, 49 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
Embed widget