एक्सप्लोरर

DDCA सलेक्टर अमित भंडारी पर हमले के मामले में क्रिकेटर अनुज डेढ़ा गिरफ्तार

अमित भंडारी पर अंडर-23 ट्रायल्स के दौरान हुए हमले को लेकर दिल्ली पुलिस ने मंगलवार रात दिल्ली के अंडर 23 क्रिकेटर अनुज डेढ़ा को गिरफ्तार कर लिया है

मुख्य चयनकर्ता अमित भंडारी पर अंडर-23 ट्रायल्स के दौरान हुए हमले को लेकर दिल्ली पुलिस ने मंगलवार रात दिल्ली के अंडर 23 क्रिकेटर अनुज डेढ़ा को गिरफ्तार कर लिया है. सैय्यद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के लिए दिल्ली की टीम में अनुज को मौका नहीं दिए जाने को लेकर बीते दिन लगभग 10-15 गुंडों ने अमित भंडारी पर कर दिया था.

दिल्ली के इस क्रिकेटर और उनके भाई नरेश पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी अनुज ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है.

नॉर्थ के डीसीपी पुलिस नूपुर प्रसाद ने कहा, 'शिकायत पर संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर लिया गया है साथ ही आरोपी और उसके भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.'

भंडारी को इस हमले में सिर और कान पर चोटें आई हैं. जिसके बाद उन्हें तुरंत उनके साथी सुखविंदर सिंह ने भंडारी को सिविल लाइंस स्थित संत परमानंद अस्पताल ले गए. जहां पर उन्हें खतरे से बाहर बताया गया और 24 घंटे की निगरानी में रखा गया है.

डीसीपी नॉर्थ ने बताया, 'आज दोपहर 1.15 बजे सेंट स्टीफन ग्राउंड पर ट्रायल्स के दौरान एक शख्स अनुज डेढ़ा का सलेक्शन नहीं हुआ. जिसके बाद उसने भंडारी से आकर बात की और उन्हें थप्पड़ मार दिया. इसके बाद 10-15 लड़के और आए जिन्होंने उनके साथ मारपीट की.'

डेढ़ा का नाम उन 79 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल था जिन्हें डीडीसीए ने अंडर-23 ट्रायल्स के लिए चुना था.

इस पूरे मामले में दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा है कि वह इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे. शर्मा ने बताया कि जिन लोगों ने भंडारी पर हमला किया है उन्हें एक ऐसे खिलाड़ी ने भेजा था जिसका चयन टीम में नहीं हुआ था.

शर्मा ने कहा, "भंडारी सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट का मैच स्टीफंस ग्राउंड पर अन्य चयनकर्ताओं के साथ देख रहे थे. एक खिलाड़ी उनके पास आया और पूछने लगा कि उसका चयन क्यों नहीं हुआ. इस पर भंडारी ने कहा कि चयन मेरिट के आधार पर किया गया है."

उन्होंने कहा, "इसके बाद 10-12 लोग दीवार कूद कर आए और उन पर हमला कर दिया. पुलिस ने भंडारी का बयान ले लिया है. मैं उनके साथ अस्पताल में था. वह गंभीर रूप से घायल हैं. उनके सिर पर टांके लगे हैं."

शर्मा ने कहा कि डीडीसीए ने आपातकाल स्थिति के लिए एम्स को भी आगह कर दिया है.

उन्होंने भंडारी की मौजूदा स्थिति को बताते हुए कहा, "वह अभी ठीक हैं और चिक्तिस्कों की देखभाल में हैं. अगर उन्हें किसी और तरह की स्वस्थ मदद चाहिए तो इसके लिए हमने एम्स को आगाह कर दिया है."

शर्मा ने कहा, "वह काफी घबराए हुए हैं. मैंने उन्हें हर मदद के लिए आश्वस्त किया है. साथ ही दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से सख्त कदम उठाने को कहा है."

इस मामले में पूर्व क्रिकेट गौतम गंभीर ने कड़ी निंदा करते हुए आरोपी खिलाड़ी को बैन करने की मांग की है.

गंभीर ने ट्वीट कर कहा, 'राजधानी के केंद्र में ऐसी घटना से हैरान हूं. यह मामला दबाया नहीं जाएगा और मैं निजी तौर पर सुनिश्चित करूंगा कि ऐसा न हो. मैं इसकी शुरुआत उस खिलाड़ी पर आजीवन बैन लगाने की मांग से कर रहा हूं जिसने चयन नहीं होने पर यह हमला करवाया.’’

वहीं वीरेंदर सहवाग ने भी इस मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है. सहवाग ने कहा है कि 'किसी खिलाड़ी को नहीं चुनने के लिए दिल्ली के चयनकर्ता अमित भंडारी पर किया गया हमला गिरे हुए सोच को दर्शाती है. और मुझे उम्मीद है कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ऐसी घटनाओं से बचने के लिए पर्याप्त उपाय किए जाएंगे.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget