एक्सप्लोरर

डीन जोन्स ने चुनी अपनी ड्रीम T20 XI, सिर्फ एकमात्र भारतीय को मिली जगह

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ डीन जोन्स ने अपनी ऑल-टाइम टी20 इलेवन टीम का ऐलान किया है, जिसमें उन्होंने सिर्फ एकमात्र भारतीय को जगह दी है.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ डीन जोन्स ने अपनी ऑल-टाइम टी20 इलेवन टीम का ऐलान किया है. इस टीम की खास बात ये है कि इस दिग्गज बल्लेबाज़ ने इस टीम में सिर्फ टी20 खेलने वाले खिलाड़ियों को ही नहीं बल्कि उन खिलाड़ियों को भी रखा है जो इस फॉर्मेट के इजाद होने से पहले ही क्रिकेट जगत को अलविदा कह गए. इसके अलावा उनकी इस ड्रीम टीम में सिर्फ एकमात्र भारतीय खिलाड़ी को जगह मिली है. डीन की ऑल-टाइम इलेवन में ऐसे खिलाड़ियों की संख्या बहुत ज्यादा है जो कभी भी इस फॉर्मेट में नहीं खेले. लेकिन इस टीम को चुनने के साथ डीन ने जो तर्क दिया है वो ये है कि उन्होंने इस टीम में उन खिलाड़ियों इसलिए शामिल किया है क्योंकि वो किसी भी परिस्थिति में खुद को समायोजित या उस परिस्थिति को अपना सकते थे. डीन की टीम में बतौर ओपनर बल्लेबाज़ उन्होंने मैथ्यू हेडन और वेस्टइंडीज़ ग्रेट गॉर्डन ग्रेनिज को रखा है. इसके बाद टीम में तीसरे नंबर का जिम्मा उन्होंने ऑल-टाइम लिजेंड विवियन रिचर्डस के कंधो पर सौंपा है. मिडिल ऑर्डर में वेस्टइंडीज़ के दिग्गज ब्रायन लारा, मार्टिन क्रो और इयान बोथम रहेंगे. इंग्लिश दिग्गज इयान टीम में ऑल-राउंडर का अहम जिम्मा भी निभाएंगे. इस टीम में जिस एकमात्र भारतीय को रखा गया है वो कोई और नहीं बल्कि पूर्व भारतीय कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज़ी में माहिर महेन्द्र सिंह धोनी हैं. धोनी को टीम में बौतर विकेटकीपर रखा गया है. धोनी के अलावा एक और ऑस्ट्रेलियाई और स्पिन लिजेंड शेन वॉर्न टीम में स्पिन अटैक की भूमिका निभाएंगे. वहीं तेज़ गेंदबाज़ी का पूरा दारोमदार पाकिस्तानी ग्रेट वसीम अकरम, कर्टली एम्ब्रॉस और जोएल गार्नर के कंधों पर होगा. आइये देखें कैसे ही डीन जोन्स की ड्रीम T20 XI: मैथ्यू हेडन, गॉर्डन ग्रेनिज, सर विवियन रिचर्डस, ब्रायन लारा, मार्टिन क्रो, इयान बोथम, एमएस धोनी, शेन वॉर्न, वसीम अकरम, कर्टली एम्ब्रॉस, जोएल गार्नर.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget