एक्सप्लोरर

दिग्गज ने कहा-सिर्फ कोहली पर निर्भर नहीं है टीम इंडिया

कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया जबकि रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है

15 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (युएई) में खेले जाने वाले एशिया कप के लिए शनिवार को भारतीय टीम का एलान कर दिया गया. कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया जबकि रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है. विराट कोहली के न होने से टीम को कितनी परेशानी होगी ये तो टूर्नामेंट में ही पता चलेगा लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डीन जोन्स का मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है.

जोन्स ने कहा, "भारत एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है. कोहली की जगह कोई नहीं ले सकता लेकिन मैं मानता हू् कि यह मनीष पांडे, अंबाती रायडू जैसे खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन मौका है और महेंद्र सिंह धोनी को मत भूलिए."

कोहली इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. कोहली पहले और तीसरे टेस्ट में 200 रन बनाए और साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम दिया गया है.

जोन्स ने कहा, "मैं समझता हूं कि एशिया कप के लिए रोहित की कप्तानी वाली टीम बेहतरीन है. टीम में ऐसे गेंदबाज है जो रिवर्स स्विंग करा सकते हैं और अंतिम 25-30 ओवरों में स्पिनर कारगार साबित हो सकते हैं. टीम में युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे बेहतरीन गेंदबाज हैं."

जोन्स ने आगे कहा, "भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह भी अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करेंगे, टीम का संतुलन बहुत अच्छा है."

यह पूछे जाने पर कि क्या कोहली की गैरमौजूदगी से 19 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच पर प्रभाव पड़ेगा? जोन्स ने कहा, "यह सब कुछ एक टीम के बारे में हैं और जब भी भारत एवं पाकिस्तान की टीम भिड़ेगी तो उत्साह अपने चरम पर होगा."

जोन्स ने कहा, "मैं चाहता हूं कि इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज कोहली के लिए सफल रहे लेकिन वह खेले या न खेलें भारत बनाम पाकिस्तान का मैच पूरी दुनिया देखेगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget