एक्सप्लोरर

David Warner: बिना फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेले ऑस्ट्रेलियाई टीम में बनाई थी जगह, 132 साल में पहली बार हुआ था ऐसा

David Warner Retirement: सिडनी में 3 जनवरी से शुरू हो रहा टेस्ट मैच डेविड वॉर्नर के करियर का आखिरी रेड बॉल गेम है. उन्होंने हाल ही में वनडे क्रिकेट से भी संन्यास का एलान कर दिया है.

David Warner Interesting Facts: 11 जनवरी 2009 को डेविड वॉर्नर ने इंटरनेशनल डेब्यू किया था. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हें प्लेइंग-11 में जगह मिली थी. यहां दिलचस्प बात यह थी कि बिना फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेले उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई नेशनल टीम में एंट्री कर ली थी. यह 132 साल के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के इतिहास में पहला मौका था, जब कोई खिलाड़ी बिना फर्स्ट क्लास क्रिकेट के अनुभव के राष्ट्रीय टीम में शामिल हो रहा था.

डेविड वॉर्नर ने 23 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. अपने पहले ही मुकाबले में उन्होंने ऐसी पारी खेली, जिसने क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया. अपने डेब्यू मैच में वॉर्नर ने 43 गेंद पर 89 रन जड़े. अपनी पारी में उन्होंने 6 छक्के और 7 चौके जमाए. वह अपने डेब्यू मैच में ही 'प्लेयर ऑफ दी मैच' भी चुने गए. टी20 की इस धमाकेदार पारी ने ही उन्हें जल्द ही वनडे टीम में भी जगह दिला दी. सात दिन बाद उन्हें वनडे डेब्यू का मौका मिल गया था.

डेविड वॉर्नर ने अपने इंटरनेशनल डेब्यू के दो महीने बाद पहली बार फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला. ताबड़तोड़ अंदाज में क्रिकेट खेलने वाले डेविड वॉर्नर ने इसके बाद टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने में थोड़ा ज्यादा वक्त जरूर लगाया लेकिन जब एक बार उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाई तो इसके बाद उन्होंने पीछे मूढ़ कर नहीं देखा.

पिछले 13 सालों के सबसे बड़े टेस्ट ओपनर
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में लाजवाब ओपनर साबित हुए. उनके आंकड़े देखें तो पता चलेगा कि जब से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया है, तब से लेकर अब तक क्रिकेट जगत में उनके समकक्ष टेस्ट ओपनर नहीं आया है. उन्होंने इन बीते 13 सालों में बतौर सलामी बल्लेबाज जितने शतक जड़े, उतने शतक किसी अन्य टीम के सलामी बल्लेबाज नहीं जड़ पाए.

डेविड वॉर्नर के आंकड़े
डेविड वॉर्नर ने अपने टेस्ट करियर में कुल 111 मुकाबले खेले. यहां उन्होंने 44.58 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 8695 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 26 शतक और 36 अर्धशतक ठोंके. टेस्ट क्रिकेट में वह तिहरा शतक भी जमा चुके हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 335 रन रहा है. वनडे और टी20 में भी वॉर्नर का बल्ला खूब चला है. वॉर्नर ने 161 वनडे में 45.30 की औसत से 6932 रन और 99 टी20 मैचों में 32.88 की औसत से 2894 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें..

Virat Kohli: विराट को इतना टूटा हुआ नहीं देखा होगा कभी, सामने आया वर्ल्ड कप फाइनल की हार का अनदेखा वीडियो

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
लगातार हार के बाद गौतम गंभीर का साथ छोड़ सकते हैं कोचिंग स्टाफ के 2 सदस्य, रिपोर्ट में खुलासा
लगातार हार के बाद गौतम गंभीर का साथ छोड़ सकते हैं कोचिंग स्टाफ के 2 सदस्य, रिपोर्ट में खुलासा
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज, टीम इंडिया के उपकप्तान का नाम भी शामिल
ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज, टीम इंडिया के उपकप्तान का नाम भी शामिल

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget