एक्सप्लोरर

कोचिंग की दुनिया में फिर से लौटना चाहते हैं डैरेन लैहमन

साउथ अफ्रीका दौरे पर बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई कोच डैरेन लैहमन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. डैरेन लैहमन अब एक बार फिर कोचिंग की दुनिया में वापस आना चाहते हैं.

बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा देने वाले डैरेन लैहमन एक बार फिर कोचिंग की दुनिया में लौटना चाहते हैं. लैहमन तकरीबन पांच साल तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच रहे और उन्हीं के मार्गदर्शन में टीम ने 2015 में वर्ल्डकप अपने नाम किया था.

बॉल टेम्परिंग विवाद में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने हालांकि लैहमन की क्लीन चिट दे दी थी, लेकिन लैहमन ने कुछ दिनों बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इस विवाद के कारण सीए ने तत्कालीन कप्तान स्टीवन स्मिथ और उप-कप्तान डेविड वार्नर के साथ ओपनर बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर बैन लगा दिया था.

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने लैहमन के हवाले से लिखा है, "मैं एक दिन दोबारा कोचिंग करना चाहता हूं. मुझे लगता है कि मैं अच्छा कोच हूं. मेरा कोचिंग रिकॉर्ड काफी बेहतर है. एक समय मैं वहां जाना चाहूंगा. एक छोटा करार शायद सही होगा.. मैं इसी की खोज में हूं."

उन्होंने हालांकि यह साफ कर दिया है वह इस समर सेशन में कोचिंग से दूर रहेंगे और इसके बाद इस बारे में सोचेंगे.

उन्होंने कहा, "लेकिन मैं इस समर में इससे दूर रहूंगा. इस दौरान में क्रिकेट देखूंगा और इसका लुत्फ उठाऊंगा. अगले साल देखते हैं कि क्या होता है."

लैहमन के रहते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2013-14 और 2017-18 एशेज में जीत हासिल की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget