एक्सप्लोरर

WATCH: मैदान पर एमएस धोनी के पैरों में गिर गया उनका फैन

शेन वाटसन (106) के शानदार शतक के बाद अपने गेंदबाजों के बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नए घरेलू मैदान का विजय के साथ आगाज़ किया है.

नई दिल्ली/पुणे: शेन वाटसन (106) के शानदार शतक के बाद अपने गेंदबाजों के बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नए घरेलू मैदान का विजय के साथ आगाज़ किया है. सीएसके पुणे में खेले अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रायल्स को 64 रन से हरा दिया.

चेन्नई की टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 204 रन बनाए, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 140 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. लेकिन कल रात शेन वॉटसन के शतक और चेन्नई की पारी के अलावा एक और मौका ऐसा आया जिसने लाखों फैंस का दिल जीत लिया.

जी हां मैच के दौरान धोनी की लिए उनके फैंस की दीवानगी फिर नज़र आई. चेन्नई की पारी के 12वें ओवर में सुरेश रैना के आउट होने के बाद एमएस धोनी मैदान पर बल्लेबाज़ी के लिए आ रहे थे. तभी एक शख्स उनकी तरफ दौड़ता हुआ आया और आकर उनके पैर पकड़ लिए। वो फैन मैदान पर आ रहे धोनी के पैरों में गिर गया. पहले उसने धोनी के घुटने पकड़े और फिर जमीन पर बैठकर उनके पैर पकड़ लिए।

इसके बाद धोनी ने अपने इस फैन को पैर छोने से रोका और हटाया. जिसके बाद धोनी बल्लेबाज़ी के लिए आगे बढ़े तो वो फैन उनके साथ बातें करते हुए आगे जाने लगा. धोनी के साथ कुछ कदम तक चहलकदमी करने के बाद वो वहां से दूर हट गया और अपना दिल पकड़कर ऊपर वाले को इस बड़े दिन के लिए शुक्रिया अदा करने लगा.

धोनी का ये फैन चेन्नई की पीली जर्सी में नज़र आया. जिस पर धोनी का नाम और उनका लकी नंबर 7 भी लिखा हुआ था. इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इतनी देर तक धोनी के पास कोई अज्ञात व्यक्ति बना रहा लेकिन कोई भी सिक्योरिटी पर्सन वहां नज़र नहीं आया.

देखें वीडियो:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभमन गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वर्ल्ड कप, रोहित-विराट समेत इन सवालों के दिए जवाब
शुभमन गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वर्ल्ड कप, रोहित-विराट समेत इन सवालों के दिए जवाब
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए 24 घंटे पहले कर दिया प्लेइंग इलेवन का एलान, टी20 से इतनी बदली टीम
इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए 24 घंटे पहले कर दिया प्लेइंग इलेवन का एलान, टी20 से इतनी बदली टीम
इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर 7 बड़े रिकॉर्ड, 'किंग' नया इतिहास लिखने को तैयार
इंग्लैंड ODI सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर 7 बड़े रिकॉर्ड, 'किंग' नया इतिहास लिखने को तैयार

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget