एक्सप्लोरर

CSK के सीईओ ने खोला राज, इस वजह से धोनी को बुलाया जाता है थाला

धोनी की गिनती आईपीएल के सबसे कामयाब कप्तान के तौर पर होती है. धोनी की अगुवाई में चेन्नई तीन बार आईपीएल चैंपियन बनी है.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. धोनी टीम इंडिया ही नहीं बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे कामयाब कप्तानों में शुमार हैं. धोनी को माही के अलावा थाला नाम से भी बुलाया जाता है. धोनी के 39वें जन्मदिन के मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनााथन ने माही को थाला बुलाए जाने के राज से पर्दा हटाया है.

काशी विश्वनाथन ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की जमकर तारीफ की है. धोनी की कप्तानी में चेन्नई आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में रही है. टीम ने तीन बार लीग का खिताब जीता है और हर बार प्लेऑफ में जगह बनाई है.

काशी ने कहा, "मैं सिर्फ एक बात जानता हूं कि वह टीम में से सर्वश्रेष्ठ निकलवाना जानते हैं. वह टीम के हर सदस्य में से सर्वश्रेष्ठ निकलवाना जानते हैं. इसलिए हम उन्हें थाला कहते हैं." इसके साथ ही सीईओ ने धोनी के सीएसके के स्थाई सदस्य होने का दावा भी किया है. उन्होंने कहा, "अब से 10 साल बाद, मेरी अंतरआत्मा कहती है कि वह चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के बॉस की तरह स्थायी सदस्य होंगे."

आईपीएल में खेलते हुए नज़र आएंगे धोनी

कोरोना वायरस की वजह से अब तक इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आयोजन नहीं हो पाया है. हालांकि अब आईपीएल के सितंबर से नवंबर के बीच होने की संभावना काफी बढ़ गई है. आईपीएल 13 का आयोजन होने पर महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालते हुए नज़र आएंगे.

बता दें धोनी ने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच से बाद से क्रिकेट के मैदान पर कदम नहीं रखा है. सीएसके के खिलाड़ियों का कहना है कि जब मार्च में सीएसके के प्रैक्टिस सेशन के दौरान धोनी शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे थे.

यूनिस खान के बचाव में उतरे इंजमाम उल हक, कहा- ग्रांट अब क्यों बोल रहे हैं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND Vs SL: श्रीलंका सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी के फिट होने का सलेक्टर्स कर रहे इंतजार
श्रीलंका सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी के फिट होने का सलेक्टर्स कर रहे इंतजार
'रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
IPL छोड़ अब इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल, दिल्ली कैपिटल्स के इस भारतीय खिलाड़ी ने विदेशी टीम से किया करार
IPL छोड़ अब इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल, दिल्ली कैपिटल्स के इस भारतीय खिलाड़ी ने विदेशी टीम से किया करार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget