एक्सप्लोरर

South Africa के ये तीन दिग्गज नस्लीय भेदभाव के आरोप में फंसे, डिविलियर्स का नाम भी शामिल, अब होगी जांच

एसजेएन आयोग के प्रमुख दुमिसा नटसेबेजा द्वारा प्रस्तुत 235 पन्नों की रिपोर्ट में पूर्व कप्तान और वर्तमान निदेशक स्मिथ और बाउचर के अलावा डिविलियर्स पर नस्लीय भेदभाव में लिप्त होने का आरोप लगाया गया है.

Cricket South Africa: क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने सोमवार को एलान किया कि वह सोशल जस्टिस और नेशनल बिल्डिंग (SJN) आयोग की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद वर्तमान डायरेक्टर ग्रीम स्मिथ और टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर के आचरण की औपचारिक जांच शुरू करेगा. एसजेएन आयोग के प्रमुख दुमिसा नटसेबेजा द्वारा प्रस्तुत 235 पन्नों की रिपोर्ट में पूर्व कप्तान और वर्तमान निदेशक स्मिथ और बाउचर के अलावा पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स पर नस्लीय भेदभाव में लिप्त होने का आरोप लगाया गया है.

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि तीनों ने राष्ट्रीय टीम में अश्वेत खिलाड़ियों का चयन नहीं कर उनके साथ भेदभाव किया. सीएसए ने बयान में कहा कि औपचारिक पूछताछ नए साल की शुरुआत में होगी. इसमें सीएसए के क्रिकेट डायरेक्टर ग्रीम स्मिथ और टीम के कोच मार्क बाउचर के आचरण को लेकर औपचारिक पूछताछ होगी. स्मिथ और बाउचर हालांकि अपने पद पर बने रहेंगे और भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे. 

डिविलियर्स के खिलाफ जांच पर चुप

सीएसए ने कहा कि रिपोर्ट पर और विचार करने के लिए उसकी शनिवार को बैठक हुई थी, लेकिन वह एबी डिविलियर्स के खिलाफ जांच पर चुप है. एसजेएन के लोकपाल की रिपोर्ट ने भेदभाव और नस्लवाद के आरोपों के संबंध में कई ‘अस्थायी निष्कर्ष’ निकाले है. सीएसए ने बताया कि लोकपाल के मुताबिक वह निश्चित निष्कर्ष  देने की स्थिति में नहीं थे और उन्होंने सिफारिश की कि इस संबंध में एक और प्रक्रिया शुरू की जाए. 

बोर्ड ने कहा कि सीएसए ने नस्लवाद या भेदभाव के आरोपों को अत्यंत गंभीरता से लिया है. बोर्ड दक्षिण अफ्रीका के श्रम कानून तथा संविधान के संदर्भ में निष्पक्षता और उचित प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए अपना कर्तव्य निभाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget