एक्सप्लोरर

टेस्ट क्रिकेट पर जलवायु परिवर्तन के असर से चिंतित हैं ईयान चैपल

ऑस्ट्रेलिया के पू्र्व कप्तान ईयान चैपल ने जलवायु परिवर्तन की वजह से टेस्ट क्रिकेट पर पड़ने वाले इसके प्रभाव को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ईयान चैपल ने टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर चिंता जताई और कहा है कि खेल का लंबा प्रारूप टी-20 और जलवायु परिवर्तन से चुनौतियों का सामना कर रहा है. चैपल ने अपने कॉलम में लिखा कि हाल ही में खत्म हुई एशेज सीरीज ने टेस्ट क्रिकेट को राहत की सांस दी है. साथ ही लिखा है कि आने वाले दिनों में टेस्ट क्रिकेट को चुनौतियों का सामना करना है.

चैपल ने लिखा है कि जो प्रशासक खेल को संभाल रहे हैं उन्हें जलवायु प्रदूषण पर ध्यान देना चाहिए.

उन्होंने लिखा, "जलवायु प्रदूषण खेल के लिए बड़ी चिंता है और इसका समाधान मौन रहने वाले उन राजनेताओं को ढूंढ़ना होगा जो फैसले लेते हैं."

उन्होंने लिखा, "तापमान में भयावह बढ़ोत्तरी खिलाड़ियों की सेहत के लिए खतरनाक है. बारिश के कारण मैच में देरी हो इससे बुरी बात नहीं हो सकती लेकिन सोचिए अगर खिलाड़ी मैदान से गर्मी के कारण बाहर हो तो."

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने लिखा, "यह सच्चाई है कि अगर तापमान बढ़ता है तो खिलाड़ियों को लू से बचाना होगा साथ ही त्वाचा को खराब होने से भी बचाना होगा. इस विवादित युग में संघों को सावधानी से आगे बढ़ना होगा."

चैपल ने कहा है कि दिन में गर्मी की समस्या से बचने के लिए दिन-रात प्रारूप के टेस्ट मैच ज्यादा होने चाहिए.

उन्होंने कहा, "इसमें कोई ताज्जुब नहीं होना चाहिए कि टेस्ट क्रिकेट को दिन-रात में खेला जाए."

चैपल ने लिखा, "कम बारिश के कारण भी नुकसान होता है, जो हम केपटाउन में देख चुके हैं, जहां हालिया दिनों में पानी की बहुत कमी देखी गई है."

चैपल ने साथ ही कहा है कि भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा के युवा समाजसेविका ग्रेटा थनबर्ग के जलवायु परिवर्तन के कार्यक्रम को समर्थन करना बताता है कि यह ऐसी आपदा है जो खेल के स्वभाव के लिए भी खतरा हो सकती है.

पिछले सप्ताह थनबर्ग ने संयुक्त राष्ट्र में जलवायु परिवर्तन पर भाषण दिया था और विश्व के दिग्गज नेताओं को आड़े हाथों लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget