एक्सप्लोरर

अश्विन पर मुरलीधरन का बड़ा बयान- टेस्ट क्रिकेट में मेरा सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं

अश्विन एक बेहतरीन गेंदबाज है. उनके पास मेरे रिकॉर्ड को तोड़ने का भरपूर मौका है. मुझे नहीं लगता उनके अलावा कोई और गेंदबाज 800 विकेट के आँकड़े तक पहुंच सकता है. टी-20 के आने के बाद से ही क्रिकेट के खेल में कई बदलाव आ गए हैं.

श्रीलंका के पूर्व महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के अनुसार मौजूदा दौर में एक सिर्फ भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ही टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट के उनके रिकॉर्ड के करीब पहुंच सकते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि नाथन लियोन के अंदर इस स्थान तक पहुंचने की काबिलियत नहीं है. अपनी उंगलियों पर बल्लेबाजों को नचाने वाले मुरलीधरन के नाम टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 800 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हैं.  उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न 708 विकेट के साथ दूसरे और भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले 619 शिकार के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं.

अश्विन के अलावा किसी गेंदबाज में नहीं दिखती ये काबिलियत 

मुरलीधरन ने लंदन के ‘टेलीग्राफ ’ अखबार में छपे, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन के कॉलम में कहा,‘‘ अश्विन एक बेहतरीन गेंदबाज है. उनके पास मेरे रिकॉर्ड को तोड़ने का भरपूर मौका है. मुझे नहीं लगता उनके अलावा कोई और गेंदबाज 800 विकेट के आँकड़े तक पहुंच सकता है. नाथन लियोन में मुझे वहां पहुंचने की काबिलियत नहीं दिखती। हालांकि वह अभी 400 विकेट के करीब है लेकिन मुझे लगता है वहां तक पहुंचने के लिये उसे अभी काफी मैच खेलने होंगे.’’ अश्विन ने अब तक अपने करियर के 74 टेस्ट में 377 विकेट लिये हैं जबकि लियोन 99 टेस्ट में 396 विकेट ले चुके हैं.

टी20 क्रिकेट से बदल गया है सब कुछ

मुरलीधरन ने कहा ,‘‘ टी-20 के आने के बाद से ही क्रिकेट के खेल में कई बदलाव आ गए हैं. मेरे खेलने के दौर में बल्लेबाजों की तकनीक बेहद मजबूत होती थी. साथ ही विकेट भी बेहद सपाट होते थे. लेकिन अब खेल बहुत बदल गया है, तीन दिन में ही मैच का नतीजा आ जा रहा है. मेरे समय में नतीजे लाने में काफी मेहनत करनी पड़ती थी. हमें अपनी गेंदबाजी में फिरकी का कमाल दिखाने के लिये भी अतिरिक्त प्रयास करने पड़ते थे. आजकल बल्लेबाज टिक कर खेलने की बजाय आक्रामक क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं. गेंदबाज अगर लाइन और लैंग्थ पकड़े रहे तो ही उसे पांच विकेट मिल ही जाते हैं."

डीआरएस के आने से हुआ है फ़ायदा 

अपने समय में वॉर्न, कुंबले, सकलेन मुश्ताक, मुश्ताक अहमद और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज गेंदबाजो के साथ खेल चुके मुरलीधरन ने कहा कि डीआरएस के आने के बाद गेंदबाजों को काफी फायदा हुआ है. उन्होंने कहा, "यदि मेरे समय में डीआरएस होता तो मेरे नाम और भी ज़्यादा विकेट होते. क्योंकि तब बल्लेबाज काफी आसानी से अपने पैड का इस्तेमाल कर लेते थे और उन्हें संदेह का लाभ मिल जाता था. "

यह भी पढ़े 

तमिलनाडु: राहुल गांधी ने लिया जल्लीकट्टू कार्यक्रम में हिस्सा, कहा- तमिल कल्चर को देखना प्यारा अनुभव

Corona Vaccine: पड़ोसी धर्म निभाएगा भारत, नेपाल-बांग्लादेश समेत सबसे पहले इन देशों को करेगा कोरोना वैक्सीन की सप्लाई

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर बार संजू सैमसन के साथ ही क्यों होता है ऐसा... वैभव सूर्यवंशी की यूं एंट्री पर दिग्गज ने उठाए सवाल
हर बार संजू सैमसन के साथ ही क्यों होता है ऐसा... वैभव सूर्यवंशी की यूं एंट्री पर दिग्गज ने उठाए सवाल
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget