एक्सप्लोरर

Coronavirus: BCCI का बड़ा फैसला- ईरानी ट्रॉफी समेत सभी घरेलू प्रतियोगिताओं पर रोक लगाई

Coronavirus: शनिवार को बीसीसीआई ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सभी घरेलू प्रतियोगिताओं पर रोक लगाने का फैसला किया.

Coronavirus: कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है. बीसीसीआई ने तत्काल प्रभाव से सभी घरेलू टूर्नामेंट को रद्द करने का फैसला किया है. बीसीसीआई के इस फैसले के बाद ईरानी ट्रॉफी, सनियर महिला वनडे नॉक आउट, विजी ट्रॉफी, महिला अंडर 19 नॉक आउट, महिला अंडर 19 T-20 लीग पर रोक लग गई है.

बीसीसीआई ने शनिवार को इन सभी टूर्नामेंट पर रोक लगाने का फैसला किया है. बीसीसीआई के अगले नोटिस तक इनमें से किसी भी टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया जाएगा. शुक्रवार को बीसीसीआई ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के बाकी दो मैचों को भी कोरोना वायरस के चलते रद्द कर दिया था.

बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा है कि इन सभी टूर्नामेंट्स पर अगले नोटिस तक रोक लगाई गई है. बीसीसीआई ने यह एलान शनिवार को मुंबई में इंडियन प्रीमियर लीग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद किया.

बीसीसीआई ने शनिवार को आईपीएल टीम के मालिकों के साथ भी मीटिंग की है. बीसीसीआई ने आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग के बाद बयान जारी कर कहा है कि वह खिलाड़ियों, दर्शकों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए ही नए सीजन को लेकर कोई फैसला करेगी.

आईपीएल की तारीखें आगे बढ़ीं

शुक्रवार को कोरोना वायरस की वजह से बीसीसीआई ने आईपीएल के आयोजन को भी टालने का फैसला किया. आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन पहले 29 मार्च से 24 मई के बीच होना था. लेकिन नए एलान के बाद टूर्नामेंट की शुरुआत 15 अप्रैल से होगी. हालांकि बीसीसीआई ने साफ किया है कि स्थिति के हिसाब से अभी और भी बदलाव हो सकते हैं.

IPL 2020: गर्वनिंग काउंसिल की मीटिंग में सात मुद्दों पर हुई चर्चा, मैचों में कटौती हो सकती है
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
Embed widget