एक्सप्लोरर

चैट शो विवाद के बाद पहले से अधिक विनम्र हुआ हूं: केएल राहुल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी-20 मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल का मानना है कि चैट शो विवाद के बाद वह पहले से अधिक विन्रम हो गए हैं.

कॉफी विद करण के चैट शो पर हुए विवाद विवाद के बाद लोकेश राहुल का मानना है वह अब काफी विनम्र हो गये हैं. राहुल ने कहा है कि वह अब भारतीय टीम में अपने स्थान को पहले से कहीं ज्यादा महत्व देते हैं.

राहुल और हार्दिक पंड्या दोनों को कॉफी विद करण के चैट शो के दौरान महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी के बाद अस्थायी रूप से बैन कर दिया गया था. बाद में जांच लंबित होने के बाद उनके बैन को हटा दिया गया.

मैदान के बाहर उठा यह विवाद राहुल के ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैचों की सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हुआ लेकिन इंडिया ए में अपने प्रदर्शन के बाद वह फिर से राष्ट्रीय टीम में आ चुके हैं.

राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच के बाद कहा, ‘‘इसमें कोई शक नहीं कि यह मुश्किल समय था. मेरा मतलब है कि बतौर खिलाड़ी, बतौर व्यक्ति हर किसी को मुश्किल समय से गुजरना होता है और यह इस दौर से गुजरने का मेरा समय था और जैसा कि मैंने कहा कि इससे मुझे अपने खेल और खुद पर ध्यान देने का समय मिला. मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो चीजों को उनके हिसाब से लेता है जैसे वे घटती हैं. ’’

भारत ने यह दो मैचों की टी-20 सीरीज 0-2 से गंवा दी लेकिन राहुल ने दोनों मैचों में 47 और 50 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया से वापस भेजे जाने के बाद राहुल को इंग्लैंड लांयस के खिलाफ भारत ए घरेलू सीरीज में वापसी का मौका दिया गया और उन्होंने इसका फायदा उठाया.

यह पूछने पर कि इस पूरे विवाद ने बतौर व्यक्ति उन्हें बदला है तो 26 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘इससे मैं थोड़ा विनम्र हो गया हूं. मैं इस मौके का सम्मान करता हूं कि मुझे देश के लिये खेलने का मौका दिया गया है. हर किसी बच्चे का सपना अपने देश के लिये खेलने का होता है और मैं भी कुछ अलग नहीं हूं. ’’

कर्नाटक के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं जहां हूं, उसे महत्व देता हूं और मौकों का फायदा उठा रहा हूं और क्रिकेट पर काम कर रहा हूं. ’’

राहुल ने कहा कि भारत ए में कोच राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में खेलने से उन्हें काफी मदद मिली.

उन्होंने कहा, ‘‘भाग्यशाली हूं कि मुझे भारत ए के लिये कुछ मैच खेलने का मौका मिला जहां दबाव थोड़ा कम था और जहां मैं अपने कौशल और अपनी तकनीक पर ध्यान लगा सका. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
कौन हैं अशोक शर्मा? ZIM के खिलाफ किया है इंटरनेशनल डेब्यू; इमोशनल है इस खूंखार बॉलर की कहानी
कौन हैं अशोक शर्मा? ZIM के खिलाफ किया है इंटरनेशनल डेब्यू; इमोशनल है इस खूंखार बॉलर की कहानी
कोर्ट से राहत के बाद पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी का छलका दर्द, कहा - 16 साल बाद दिवाली अपने घर में मनाऊंगा...
कोर्ट से राहत के बाद पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी का छलका दर्द, कहा - 16 साल बाद दिवाली अपने घर में मनाऊंगा
पहले टी20 में भारत की बॉलिंग, 150 की रफ्तार वाले 2 गेंदबाजों को मौका; वैभव सूर्यवंशी भी खेल रहे; देखें प्लेइंग XI
पहले टी20 में भारत की बॉलिंग, 150 की रफ्तार वाले 2 गेंदबाजों को मौका; वैभव सूर्यवंशी भी खेल रहे

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget