एक्सप्लोरर

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में किसने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच, भारत-पाक के बीच कब होगी टक्कर?

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जा सकता है. पिछली चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान ने जीती थी. इस बार पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है.

ICC Champions Trophy: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होने में 2 महीने से भी कम समय बचा है. ऐसे में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) जल्द ही इस टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर सकता है. जिसकी मेजबानी पाकिस्तान करने जा रहा है. लेकिन भारत के मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा सकते हैं. ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि अब तक हुई सभी चैंपियंस ट्रॉफी में किस टीम ने सबसे ज्यादा मैच जीते हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी में किसने जीते हैं ज्यादा मैच
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे सफल टीमें भारत और ऑस्ट्रेलिया हैं. दोनों टीमों ने 2-2 बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है. लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड भारत के नाम है. इसके बाद वेस्टइंडीज का नंबर आता है, फिर इंग्लैंड ने सबसे ज्यादा मैच जीते हैं.

  • भारत: 21
  • वेस्टइंडीज: 18
  • इंग्लैंड: 17
  • श्रीलंका: 15
  • ऑस्ट्रेलिया: 15
  • पाकिस्तान: 14
  • न्यूजीलैंड: 13
  • दक्षिण अफ्रीका: 13
  • बांग्लादेश: 2

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 ऑस्ट्रेलिया के लिए रही सबसे खराब
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में 8 टीमों ने हिस्सा लिया था. इसमें 15 मैच खेले गए थे. लेकिन नॉकआउट स्टेज से पहले ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया बुरी तरह से पिट गया और बाहर हो गया. ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैच खेले, जिसमें दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला. एक मैच इंग्लैंड के खिलाफ था और ऑस्ट्रेलिया यह मैच हार गया. बांग्लादेश की टीम भी ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप में थी. बांग्लादेश ग्रुप स्टेज में खेले गए तीन मैचों में से एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला, एक मैच में बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा और एक मैच बांग्लादेश जीतने में सफल रहा. जिसके चलते बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई.

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत बनाम पाकिस्तान हेड-टू-हेड
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक पांच मैच खेले जा चुके हैं. इन मैचों में पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है. इन पांच मैचों में पाकिस्तान ने तीन और भारत ने दो मैच जीते हैं.

यह भी पढ़ें:
Champions Trophy 2025: ICC टूर्नामेंट्स के आयोजन से मेजबान देश को कैसे मिलता है फायदा? ऐसे होती है कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Vaibhav Sooryavanshi Celebration: ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह
ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह
'अभी गोवर्धन भगवान की परिक्रमा कर के वापस लौटा हूं, क्या हुआ', बेटे मयंक यादव की शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले पिता
'अभी गोवर्धन भगवान की परिक्रमा कर के वापस लौटा हूं, क्या हुआ', बेटे मयंक यादव की शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले पिता

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget