एक्सप्लोरर

क्रिकेट से नहीं होती कमाई, अब ड्रग्स बेचते पकड़ा गया इस टीम का कप्तान; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Nicholas Kirton Drugs: एक देश की राष्ट्रीय टीम के कप्तान को भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है. उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Nicholas Kirton Arrested For Drugs: क्रिकेट जगत में समय-समय पर नए-नए विवाद खड़े होते रहे हैं. कभी मैच फिक्सिंग, तो कभी गाली-गलौज के मामले सामने आते रहे हैं. अब एक देश की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का कप्तान ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है. इस खिलाड़ी का नाम निकोलस किर्टन है, जो कनाडा की नेशनल क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हैं. जमैका देश के एक विख्यात मीडिया चैनल ने रिपोर्ट करते हुए बताया कि निकोलस को बीते रविवार गिरफ्तार कर लिया गया था. अब इस मामले में कनाडा क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया है.

कनाडा क्रिकेट बोर्ड ने स्टेटमेंट जारी करके बताया, "निकोलस किर्टन पर लगे आरोपों और निकोलस किर्टन की गिरफ्तारी की जानकारी कनाडा क्रिकेट बोर्ड को मिली है. हम इस मामले को लेकर बहुत गंभीर हैं और निरंतर आगे की कार्यवाई पर नजर बनाई हुई है."

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए निकोलस किर्टन

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार निकोलस किर्टन को 9 किलोग्राम कैनाबिस के साथ पकड़ा गया है. कैनाबिस, जिसे गांजा और मैरिजुआना भी कहा जाता है. वहां के कानून अनुसार गांजा के साथ यात्रा करना जुर्म नहीं है और एक व्यक्ति अपने साथ करीब 57 ग्राम की मात्रा में गांजा रख सकता है. मगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर ड्रग्स के साथ यात्रा और उसका सेवन नहीं कर सकता. मगर निकोलस किर्टन को तय लिमिट से 160 गुना ज्यादा ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है.

कनाडाई टीम से बाहर होने का खतरा

कनाडाई टीम फिलहाल नॉर्थ अमेरिकन कप की तैयारियों में जुटी है, जिसकी शुरुआत 18 अप्रैल से होनी है. मगर निकोलस किर्टन पर लगे आरोपों के बाद उनकी नॉर्थ अमेरिकन कप के लिए उपलब्धता पर सवाल उठने लगे हैं. इस टूर्नामेंट में यूएसए, बरमूडा, बहामास और मेजबान कनाडा भाग लेने वाले हैं.

निकोलस किर्टन की बात करें तो उनका जन्म बारबाडोस में हुआ था और पिछले कुछ सालों में कनाडाई टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक बने रहे हैं. कनाडाई टीम में आने से पहले वो डोमेस्टिक लेवल पर बारबाडोस टीम और वेस्टइंडीज की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं. बताते चलें कि मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार कनाडा में एक क्रिकेटर सालाना 50 लाख रुपये की कमाई भी नहीं कर पाता है.

यह भी पढ़ें:

पंत-अय्यर को 8, CSK के कप्तान गायकवाड़ को सिर्फ 7, क्रिस गेल ने भारतीय खिलाड़ियों को दी रेटिंग; लिस्ट देख सब हैरान

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास; जानें पूरा मामला
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
Embed widget