एक्सप्लोरर

ENG Vs WI: ब्रॉड ने रचा इतिहास, 500 विकेट लेने वाले चौथे तेज गेंदबाज बने

ENG Vs WI: बारिश की वजह से ब्रॉड का 500 विकेट लेने का इंतजार लंबा हो गया. हालांकि आखिरी दिन का पहला विकेट ब्रॉड ने ही लिया.

ENG Vs WI: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इतिहास रच दिया है. स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट हासिल करने वाले चौथे और ओवरऑल 7वें गेंदबाज बन गए हैं. ब्रॉड ने वेस्टइंडीज के ओपनर क्रेग ब्रेथवेट को अपना 500वां शिकार बनाया. मौजूदा समय में ब्रॉड से ज्यादा विकेट उनके साथी एंडरसन ने ही लिए हैं.

एंडरसन और ब्रॉड के 500 विकेट लेने में एक समानता है. एंडरसन ने भी वेस्टइंडीज के ओपनर क्रेग ब्रेथवेट को अपना 500वां शिकार बनाया था. एंडरसन 589 विकेट के साथ इस समय सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूचि में चौथे पायदान पर हैं.

ब्रॉड ने अपने 140वें टेस्ट में 500 विकेट लेने का मुकाम हासिल किया है. हालांकि 500 विकेट लेने वाले बाकी गेंदबाजों की तुलना में ब्रॉड द्वारा खेले गए मैच ज्यादा हैं.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज मुरलीधरन के नाम है. मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट हासिल किए हैं. मुरली के बाद दूसरे पायदान पर शेन वार्न हैं, जिन्होंने 708 विकेट हासिल किए हैं.

सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर इंडिया के अनिल कुंबले हैं. कुंबले ने टेस्ट क्रिकेट में 616 विकेट अपने नाम किए. चौथे पायदान पर एंडरसन हैं, जबकि 563 विकेट के साथ ग्लैन मैकग्रा पांचवें स्थान पर हैं. वेस्टइंडीज के वॉल्श 519 विकेट के साथ छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

खबर लिखे जाने तक ब्रॉड तीसरे टेस्ट मैच में 9 विकेट हासिल कर चुके हैं. ब्रॉड ने पिछले मैच में 6 विकेट हासिल किए थे. हालांकि पहले मैच में मौका नहीं मिलने की वजह से ब्रॉड टीम मैनेजमेंट पर गुस्सा हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में भारत की हार पर सुनील गावस्कर का तीखा बयान, बोले- 'बल्लेबाजों को...' 
हैदराबाद में भारत की हार पर सुनील गावस्कर का तीखा बयान, बोले- 'बल्लेबाजों को...' 
6,000 sq ft...टेम्प्रेचर कंट्रोल स्विमिंग पूल... ऐसा है रोहित शर्मा का लग्जरी अपार्टमेंट
6,000 sq ft...टेम्प्रेचर कंट्रोल स्विमिंग पूल... ऐसा है रोहित शर्मा का लग्जरी अपार्टमेंट
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर जसप्रीत बुमराह! आया चौंकाने वाला अपडेट
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर जसप्रीत बुमराह! आया चौंकाने वाला अपडेट
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के लिए किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, ऑस्ट्रेलिया की लंका लगनी तय
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के लिए किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget