एक्सप्लोरर

विजय हजारे ट्रॉफी: मिजोरम पर धमाकेदार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंची बिहार

विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में शामिल बिहार क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही बिहार क्रिकेट टीम ने मिजोरम को 9 विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. प्लेट ग्रुप में शामिल बिहार की आठ मैचों में से यह सातवीं जीत थी जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला.

मिजोरम की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीत कर पहले बल्लबाजी करते हुए 27 ओवर में महज 83 रन बनाकर ऑलआउट हो गई जिसे बिहार की टीम ने 15.4 ओवर में ही एक विकेट खोकर इस लक्ष्य को पूरा कर लिया.

बिहार के लिए एकमात्र विकेट कुमर मृदुल के रूप में गिरा. मृदुल सिर्फ पांच रन ही बना सके. बिहार के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज विकास रंजन ने 50 गेंदों में नाबाद 59 रनों की पारी खेली जिसमें नौ चौके शामिल रहे. वहीं बाबुल कुमार ने 16 गेंदो का सामना करते हुए 17 रन बनाए जिसमें चार चौके शामिल थे.

इससे पहले मिजोरम की टीम बल्लेबाजी में पूरी तरह से नाकाम रही थी. मिजोरम की तरफ से दोनों ओपनर बल्लेबाजों को छोड़कर एक भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं कर सके. मिजोरम के लिए सबसे अधिक अखिल राजपूत ने 43 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 65 गेंदों का सामना किया.

अखिल के अलावा माइकल लालरेकिमा ने 34 गेंद में 18 रन बनाए.

बिहार के लिए सबसे अधिक केशव कुमार ने चार विकेट लिए जबकि आशुतोष अमन को तीन विकेट मिला. वहीं समर कादरी और अरुनय सिंह को एक-एक सफलता मिली.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की गजब वापसी, अब्दुल्लाह का शतक; बाबर भी चमके
दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की गजब वापसी, अब्दुल्लाह का शतक; बाबर भी चमके
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget