एक्सप्लोरर

रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप: बिहार की धारदार गेंदबाजी के आगे 84 रन पर ढ़ेर हुई अरुणाचल प्रदेश की टीम

रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में बिहार ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 250 रन का मजबूत स्कोर बना लिया है.

रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में बिहार ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर अरुणाचल प्रदेश को उसकी पहली पारी में 84 रन पर ढेर दिया. मोइन उल हक स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में बिहार ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 250 रन का मजबूत स्कोर बना लिया है. बिहार को इस तरह अब तक 166 रन की बढ़त हो चुकी है जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं.

स्टंप्स के समय इंद्रजीत कुमार 136 गेंदों पर 19 चौकों और दो छक्कों की मदद से 127 और कप्तान बाबुल कुमार 83 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के के सहारे 72 रन बनाकर नाबाद लौटे. दोनों बल्लेबाजों के बीच अब तक 140 रन की साझेदारी हो चुकी है. कुमार रजनीश ने 45 रन का योगदान दिया.

अरुणाचल प्रदेश की ओर से संदीप ठाकुर ने एक विकेट हासिल किया है.

इससे पहले, अरुणाचल प्रदेश की टीम बिहार की घातक गेंदबाजी के सामने 84 रन पर ढेर हो गई. टीम के लिए तेची डोरिया ने सर्वाधिक 33 और नीलम ओबी ने 21 रन बनाए. इसके अलावा मेहमान टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सका.

मेजबान बिहार के लिए आशुतोष अमन ने चार, विवेक कुमार ने तीन, रेहान खान ने दो और समर कादरी ने एक विकेट हासिल किए.

इसी ग्रुप के दूसरे मैच में पारस डोगरा (253) के दोहरे शतक की बदौलत पुड्डुचेरी ने सिक्किम के साथ केरल में खेले जा रहे मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 418 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है.

डोगरा ने 244 गेंदों की पारी में 30 चौके और सात छक्के लगाए. उनके अलावा वी मरिमुथु ने 78 और कप्तान डी रोहित ने 59 रन का योगदान दिया. स्टंप्स के समय फबीद अहमद नौ और साजु चोथान चार रन बनाकर नाबाद लौटे.

सिक्किम के लिए बिपुल शर्मा ने दो और ईश्वर चौधरी तथा ली योंग लेप्चा ने एक-एक विकेट हासिल किए हैं.

प्लेट ग्रुप के तीसरे मैच में मेघालय ने मेजबान उत्तराखंड के साथ खेले जा रहे मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 294 रन का मजबूत स्कोर बना लिया.

देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मेघालय के लिए पुनीत बिष्ट ने 154, योगेश नागर ने 91, कप्तान जैसन लामरे ने 10 और राज बिसवा तथा स्वरजीत दास ने एक-एक रन बनाए.

स्टंप्स के समय गुरिंदर सिंह 22 और अभय नेगी सात रन बनाकर नाबाद लौटे.

उत्तराखंड के लिए धनराज शर्मा और सननी कश्यप को दो-दो जबकि दीपक धपोला को एक विकेट मिले हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के फिल्डिंग, बॉलिंग समेत इन कोचिंग स्टॉफ की नौकरी जाना तय! गौतम गंभीर क्या होगा?
इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के फिल्डिंग, बॉलिंग समेत इन कोचिंग स्टॉफ की नौकरी जाना तय! गौतम गंभीर क्या होगा?
England vs Argentina: अर्जेंटीना और इंग्लैंड का मुकाबला किसी जंग से कम नहीं, फीफा विश्वकप के रिकार्ड देखें, किसका पलड़ा भारी
अर्जेंटीना और इंग्लैंड का मुकाबला किसी जंग से कम नहीं, फीफा विश्वकप के रिकार्ड देखें, किसका पलड़ा भारी
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
Embed widget