एक्सप्लोरर

IND vs ENG: एकतरफा हार के बाद भी नहीं बदले बेन स्टोक्स के तेवर, बोले- आखिरी दोनों मैच जीतकर सीरीज जीतेंगे

Ben Stokes: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का कहना है कि उनके पास अभी भी सीरीज जीतने का मौका है और वह बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतने के लिए पूरा दम लगाएंगे.

Rajkot Test: राजकोट टेस्ट में इंग्लिश टीम को भारत के हाथों 434 रन की विशाल हार का सामना करना पड़ा. भारत के खिलाफ इंग्लैंड की यह सबसे बड़ी हार रही. हालांकि इसके बावजूद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को अपनी टीम की गेम शैली यानी बैजबॉल पर पूरा यकीन है. मैच के बाद उन्होंने साफ-साफ कहा कि उनकी टीम अब आगे भी अपने अंदाज में खेलते हुए बाकी बचे दोनों टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.

सीरीज में 1-2 से पिछड़ने के बाद राजकोट में प्रजेंटेशन सेरमनी में जब बेन स्टोक्स से भारत में बैजबॉल स्टाइल की असफलता को लेकर सवाल पूछा गया तो स्टोक्स ने कहा, 'कई बार गेम प्लान काम नहीं करता. बेन डुकैत ने दमदार पारी खेलकर अच्छी टोन सेट की. हम ऐसा ही खेलना चाहते थे. पहली पारी में हमारी कोशिश थी कि हम भारत के टोटल के ज्यादा से ज्यादा करीब पहुंचे लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए. बैजबॉल को लेकर बाहर क्या बातें चल रही है, वह हमारे लिए मायने नहीं रखती. हम अपनी गेम शैली को लेकर ड्रेसिंग रूम की राय को महत्व देते हैं.'

'बाकी दोनों मैच जीतने होंगे'
स्टोक्स ने आगे कहा, 'हम इस सीरीज में 2-1 से पीछे हैं लेकिन अभी भी हमारे पास सीरीज जीतने का मौका है. अभी दो मैच बाकी हैं. हम इस हार को पीछे छोड़ आगे बढ़ेंगे. हमें अब सीरीज जीतने के लिए बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतने हैं. हम कोशिश करेंगे कि यह सीरीज 3-2 से अपने नाम करें.'

शुरुआती दो दिन तक बराबरी की थी टक्कर
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज के इस तीसरे मुकाबले में शुरुआती दो दिन अच्छी टक्कर देखने को मिली थी. पहले दिन इंग्लैंड ने 33 रन पर भारत के तीन बल्लेबाजों को आउट कर अच्छी शुरुआत की लेकिन इसके बाद रोहित और जडेजा के शतक और सरफराज और जुरेल की दमदार पारियों की बदौलत भारत ने पहली पारी में 445 रन बना डाले. इसके जवाब में एक समय इंग्लैंड की टीम भी एक विकेट खोकर 182 रन बना चुकी थी लेकिन इसके बाद धड़ाधड़ विकेट गिरे और पूरी टीम 319 पर ढेर हो गई.

भारत ने दूसरी पारी में भी 4 विकेट खोकर 430 रन बनाते हुए पारी घोषित की. 557 रन के टारगेट के जवाब में इंग्लिश टीम महज 122 रन पर ढेर हो गई. अब इस सीरीज का अगला टेस्ट 23 फरवरी से रांची में शुरू होगा.

यह भी पढ़ें...

Cheteshwar Pujara: रणजी ट्रॉफी में चेतेश्वर पुजारा के बैक टू बैक शतक, टीम इंडिया में वापसी के लिए ठोक रहे ताल

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget