एक्सप्लोरर

बेन स्टोक्स ने किया दावा, कप्तान बनने के बाद भी नहीं आएगा ये बदलाव

बेन स्टोक्स मौजूदा समय में दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर हैं. यह पहला मौका होगा जब स्टोक्स टीम की कमान संभालते हुए नज़र आएंगे.

करीब चार महीने के ब्रेक के बाद 8 जुलाई को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी होगी. तीन टेस्ट की सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड के टीम अपने रेगुलर कप्तान जोए रूट के बिना ही मैदान पर उतरेगी. रूट की अनुपस्थिति में स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पहली बार इंग्लिश टीम की कप्तानी का जिम्मा संभालते हुए नज़र आएंगे. यह पहला मौका होगा जब स्टोक्स किसी इंटरनेशनल मैच में टीम की अगुवाई करेंगे.

स्टोक्स ने अपने इरादे साफ करते हुए बताया है कि कप्तान बनने के बाद भी उनमें कोई बदलाव नहीं आएगा. स्टोक्स का कहना है कि वह मैदान पर पहले की तरह आक्रमक रूख में ही नज़र आएंगे. बता दें कि रूट की पत्नी जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं, इसलिए वह पहले मुकाबले में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.

स्टोक्स ने कहा, ''अगर पिच फ्लैट होगी तो मैं आर्चर, ब्रॉड और एंडरसन के हाथ में गेंद थमा दूंगा. अगर मैं सही से गेंदबाजी नहीं कर पा रहा होता तो मेरे लिए गेंदबाजी ना करना ही बेहतर है. अगर मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा होता हूं तो मैं फिर लगातार यही करना चाहता हूं.''

63 टेस्ट खेल चुके हैं स्टोक्स

स्टोक्स का कहना है कि 63 टेस्ट खेलने का बाद वह पूरी तरह से इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए तैयार हैं. स्टोक्स ने कुक की कप्तानी में 2013 में डेब्यू किया था और दिग्गज ओपनर के रिटायर होने के बाद से वह रूट की अंडर में खेल रहे हैं.

बता दें कि 13 मार्च को आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेला गया था. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मैदान पर बिना दर्शकों के ही क्रिकेट की वापसी होने जा रही है. इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के खिलाड़ी एक महीना पहले ही इंग्लैंड पहुंच गए थे. इतना ही नहीं सीरीज के दौरान कोरोना वायरस की वजह से क्रिकेट के नियमों में भी बदलाव देखने को मिलेगा.

TikTok बैन होते ही अश्विन ने ली वार्नर पर चुटकी, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ स्टार खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget