एक्सप्लोरर

युवक के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने पर मुश्किल में बेन स्टोक्स


युवक के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने पर मुश्किल में बेन स्टोक्स

नई दिल्ली: हाल ही में सड़क पर झगड़े के बाद गिरफ्तारी और रिहा हुए इंग्लिश क्रिकेटर बेन स्टोक्स का एक वीडियो सामने आया है. जिसके बाद इंग्लैंड के स्टार ऑल राउंडर बेन स्टोक्स मुश्किलों में घिर गए हैं. 'सन न्यूज' ने एक वीडियो फुटेज जारी किया है, जिसमें मुक्का जड़ता एक व्यक्ति नजर आ रहा है, जिसे बेन स्टोक्स बताया जा रहा है.


इस वीडियो फुटेज़ में एक आदमी, जो स्टोक्स जैसा से लग रहा है, दो लोगों से लड़ रहा है. इस वीडियो में बेन स्टोक्स जैसे दिख रहा व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के साथ हाथापाई करता नज़र आ रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है. जिसके बाद खुद इंग्लिश क्रिकेटर्स ने इस घटना की आलोचना की है.


इंग्लैंड की टेस्ट टीम के उप-कप्तान बेन स्टोक्स को बीते सोमवार एक हादसे के कारण गिरफ्तार किया गया था. स्टोक्स ने पूरी एक रात जेल में बिताई और अगली सुबह उन्हें बिना किसी आरोप के छोड़ दिया गया. हालांकि अब इस फुटेज के सामने आने से बेन स्टोक्स की मुश्किलें फिर से बड़ सकती है. 


उस दिन हुई घटना पर क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, 'इस दौरान स्टोक्स के साथ एलेक्स हेल्स भी मौजूद थे. इस घटना के बाद इन दोनों खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को होने वाले एकदिवसीय मैच में खेलने से प्रतिबंधित भी कर दिया गया था. 


यह मामला इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मैच के बाद का है जिसमें इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी और स्टोक्स ने 73 रन बनाए थे.


समरसेट और एवॉन पुलिस ने कहा है कि 26 वर्षिय एक शख्स को शारीरिक नुकसान पहुंचाने के शक के बिनाह पर गिरफ्तार किया गया है. खबर के मुताबिक इस दौरान स्टोक्स का हाथ चोटिल हो गया था.


सीरीज के चौथे मैच से पहले न स्टोक्स और न ही हेल्स अभ्यास सत्र में मौजूद थे. हेल्स जांच में पुलिस की मदद करने के लिए ब्रिस्टल गए थे. यह खबर आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा से 24 घंटे पहले आई है. हालांकि बेन स्टोक्स का हाथ फ्रैक्चर होने के बावजूद नवंबर में होने वाली एशेज़ सीरीज़ के लिए उन्हें टीम में चुन लिया गया.


इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान में कहा, "बेन स्टोक्स और एलेक्स हेल्स वेस्टइंडीज के खिलाफ द ओवल मैदान पर होने वाले अगले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे."


बयान के मुताबिक, "स्टोक्स को 25 सितंबर सोमवार सुबह ब्रिस्टल में हुए एक मामले में गिरफ्तार किया गया. उन्हें एक रात जेल में रखकर जांच के बाद बिना किसी आरोप के छोड़ दिया गया. वह लंदन में टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे."


बयान में कहा गया था, "रविवार रात को स्टोक्स के साथ रहने वाले हेल्स सुबह नहीं लौटे. वह स्वेच्छा से पुलिस की मदद करने के लिए ब्रिस्टल चले गए."


ईसीबी के निदेशक एंड्रयू स्ट्रॉस ने कहा है, "मैं स्टोक्स को देखने के लिए ब्रिस्टल गया था. अभ्यास के बाद मैं खिलाड़ियों से बात करूंगा. हम इस मामले में अपनी खुद की जांच करेंगे. एशेज के लिए टीम का चयन योजन के मुताबिक होगा." 


देखें वीडियो: 



 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget