एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा से पहले किस भारतीय कप्तान को प्लेइंग इलेवन से किया गया था ड्रॉप? यहां जानिए जवाब

Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट से कुछ देर पहले पता चला कि रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया है. तो आइए जानते हैं कि इससे पहले यह कब हुआ था.

Rohit Sharma Dropped From Sydney Test: भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मुकाबले की प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया गया. मुकाबले में उपकप्तान जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं. रोहित को खराब फॉर्म के कारण बाहर बिठाया गया. तो आइए जानते हैं कि इससे पहले किस भारतीय कप्तान को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया गया था.

तो आपको बता दें कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 से पहले 2005 में भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया गया था. बताया जाता है कि उस वक्त के भारतीय कोच ग्रेड चैपल और कप्तान गांगुली के बीच मतभेद हुआ था. इस मतभेद के कारण कप्तान गांगुली को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया गया था. यह वाकया भारत के जिम्बाब्वे टूर के दौरान हुआ था. 

रोहित शर्मा क्यों हुए ड्रॉप?

नियमित भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में तीन मुकाबले खेले और वह तीनों ही मैचों में फ्लॉप साबित हुए. उन्होंने सीरीज की पांच पारियों में बैटिंग की, जिसमें हाई स्कोर 10 रन रहा. मेलबर्न में खेले गए सीरीज के चौथे टेस्ट की दोनों पारियों में हिटमैन ने 03 और 09 रन बनाए. इसके बाद रोहित को ड्रॉप करने की मांग तेज हुई. 

इसी बीच सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि हेड कोच गौतम गंभीर और टीम के खिलाड़ियों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और रोहित शर्मा को सिडनी टेस्ट से ड्रॉप किया जा सकता है. फिर सिडनी टेस्ट की शुरुआत से पहले आधिकारिक खबर आई कि रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं. 

रोहित शर्मा का टेस्ट करियर 

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने अब तक अपने करियर में 67 टेस्ट खेल लिए हैं. इन मैचों की 116 पारियों में उन्होंने 40.57 की औसत से 4301 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक और 18 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 212 रनों का रहा है.

 

ये भी पढ़ें...

Sheldon Jackson Retirement: भारतीय क्रिकेटर ने अचानक कर दी संन्यास की घोषणा, सिडनी टेस्ट के बीच हैरान करने वाली खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
कुछ पाने के लिए कुछ खोना नहीं, करना पड़ता है', किससे बोले हरभजन सिंह
कुछ पाने के लिए कुछ खोना नहीं, करना पड़ता है', किससे बोले हरभजन सिंह
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget