एक्सप्लोरर

आखिरी टी20 में भारतीय बल्लेबाजों के जरिए किए गए शानदार प्रदर्शन से प्रभावित हुए सौरभ गांगुली

गांगुली ने कहा कि किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि भारत सीरीज हारेगा.जीत हैरान करने वाली नहीं है.जो चीज सबसे हटकर रही वो थी बैखौफ बल्लेबाजी जो अब हम टी-20 में देखेंगे.कोई भी टीम में अपनी जगह के लिए नहीं खेल रहा बल्कि जीत के लिए खेल रहा है. शाबाश.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 खत्म हो चुका है और यहां भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज भी अपने नाम कर ली. तीसरे टी20 के टॉस से पहले ये कहा जा रहा था कि जो टीम यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी वहीं जीतेगी क्योंकि आंकड़ा भी 5-1 का था. लेकिन इस बीच भारतीय टीम हार गई. ऐसे में कई लोगों को लगने लगा था कि टीम इंडिया शायद ये सीरीज हार जाए. लेकिन भारतीय टीम के ओपनर्स शायद कुछ और ही प्लान कर आए थे. केएल राहुल और रोहित शर्मा ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया. दोनों ने मिलकर शतकीय साझेदारी तो की है साथ में दोनों ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया. लेकिन इस बीच सबसे खास बात रही कप्तान कोहली की 70 रनों की पारी. इन तीनों बल्लेबाजों ने दिखा दिया था कि वो किसी भी हालत में वेस्टइंडीज से ये मैच जीतकर रहेंगे और हुआ भी कुछ ऐसा ही. इस बल्लेबाजी अब बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली भी प्रभावित हुए हैं और टीम इंडिया की तारीफ की है. सौरभ गांगुली वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की बेखौफ बल्लेबाजी से बेहद प्रभावित हुए हैं. भारत ने तीन मैचों की सीरीज के अंतिम मैच में विंडीज के खिलाफ 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए थे जो टी-20 में उसका तीसरा सर्वोच्च स्कोर है. भारत की ओर से बुधवार देर रात खेले गए इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 70, लोकेश राहुल ने 91 और रोहित शर्मा ने 71 रन बनाए थे. गांगुली ने गुरुवार सुबह ट्वीट किया, "किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि भारत सीरीज हारेगा..जीत हैरान करने वाली नहीं है..जो चीज सबसे हटकर रही वो थी बैखौफ बल्लेबाजी जो अब हम टी-20 में देखेंगे..कोई भी टीम में अपनी जगह के लिए नहीं खेल रहा बल्कि जीत के लिए खेल रहा है. शाबाश." इस शानदार बल्लेबाजी से राहुल और कोहली को ताजा टी-20 रैंकिंग में फायदा भी हुआ है. राहुल छठे स्थान पर आ गए हैं जबकि कोहली 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं. मुंबई में खेले गए मैच में भारत ने विंडीज को 67 रनों से मात दे तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले कप्तान, अब इंग्लैंड के लिए 'कोच' बनकर लौटेंगे बेन स्टोक्स! तैयारी शुरू
पहले कप्तान, अब इंग्लैंड के लिए 'कोच' बनकर लौटेंगे बेन स्टोक्स! तैयारी शुरू
रिटायरमेंट के बाद बेन स्टोक्स का बड़ा खुलासा, कहा- क्रिकेट में शराब...
रिटायरमेंट के बाद बेन स्टोक्स का बड़ा खुलासा, कहा- क्रिकेट में शराब...
टेस्ट क्रिकेट में कितने भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए 10 हजार रन? लिस्ट में विराट नहीं
टेस्ट क्रिकेट में कितने भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए 10 हजार रन? लिस्ट में विराट नहीं
श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एक खिलाड़ी रह गया भारत में; जानें क्यों हुआ ऐसा
श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एक खिलाड़ी रह गया भारत में; जानें क्यों हुआ ऐसा

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget