एक्सप्लोरर

एशिया कप के आयोजन पर फिर नया विवाद, बीसीसीआई को है इस बात से दिक्कत

इस साल एशिया कप की मेजबानी का हक पाकिस्तान के पास है. लेकिन पीसीबी के विंडो को लेकर बीसीसीआई खुश नहीं है.

इस साल आयोजित होने वाले एशिया कप को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. एशिया कप की मेजबानी का हक रखने वाले पाकिस्तान ने सितंबर-अक्टूबर में टूर्नामेंट के आयोजन की संभावना जताई है. लेकिन भारत ने साफ किया है सिंतबर-अक्टूबर का समय टीम इंडिया के लिए सही नहीं है. इससे पहले पाकिस्तान ने दावा किया कि एशिया कप का आयोजन श्रीलंका या फिर यूएई में हो सकता है.

पीसीबी पाकिस्तान सुपर लीग के अगले सीजन को टाल कर एशिया कप की मेजबानी करने पर विचार कर सकता है. बीसीसीआई तब कैंलेंडर को एडजस्ट कर एशिया कप खेल सकती है. अधिकारी ने कहा, "एशिया कप इस साल परेशानी देने वाला है. पीसीबी के सीईओ ने जो बयान दिया है उसके हिसाब से जाएं तो जो विंडो उन्हें सही लग रही है वो भारत के लिए मुफीद नहीं है. पीसीबी अगले साल तक के लिए पीएसएल को स्थगित कर दे और बीसीसीआई इस समय तैयार रहे, तो यह हो सकता है, नहीं तो एशिया कप कराना इस मुश्किल समय में काफी सरदर्दी वाला काम लग रहा है."

पीएसएल का आयोजन आमतौर पर फरवरी और मार्च के बीच में होता है. इस साल टूर्नामेंट नॉकआउट दौर में कोरोनावायरस के कारण स्थगित कर दिया गया था. पीसीबी नवंबर में नॉकआउट दौर कराने पर विचार कर रही है.

आईपीएल का आयोजन बीसीसीआई की प्राथमिकता

एशिया कप को लेकर वसीम खान ने मीडिया से कहा, "एशिया कप होगा. पाकिस्तान टीम दो सितंबर को इंग्लैंड से लौटेगी और इसके बाद हम सितंबर और अक्टबूर में टूर्नामेंट खेल सकते हैं. कुछ चीजें हैं जो समय के साथ साफ होंगी. हमें उम्मीद है कि एशिया कप होगा क्योंकि श्रीलंका में ज्यादा मामले नहीं हैं. अगर वह लोग नहीं कर सकते तो यूएई तैयार है."

बीसीसीआई ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह कोविड-19 के बाद जब क्रिकेट की दोबारा शुरुआत होगी तो उसका ध्यान घरेलू क्रिकेट और द्विपक्षीय सीरीज पर होगा. बोर्ड ने हाल ही में श्रीलंका और जिम्बाब्वे के दौरे को रद्द कर दिया है.

इसके अलावा बीसीसीआई सिंतबर-अक्टूबर में इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन पर भी विचार कर रहा है. बीसीसीआई ने पहले ही साफ किया है कि मैदान पर बिना दर्शकों के ही आईपीएल के आयोजन के विकल्प को तलाशा जा रहा है.

एशिया कप या तो श्रीलंका में होगा या फिर UAE: पीसीबी सीईओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 में अभिषेक शर्मा करेंगे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी! SRH जल्द कर सकता है बड़ा एलान
IPL 2026 में अभिषेक शर्मा करेंगे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी! SRH जल्द कर सकता है बड़ा एलान
KKR में कौन लेगा हर्षित राणा की जगह? रिप्लेसमेंट पर नया अपडेट जान सिर पकड़ लेंगे आप
KKR में कौन लेगा हर्षित राणा की जगह? रिप्लेसमेंट पर नया अपडेट जान सिर पकड़ लेंगे आप
CSK में जाने के लिए संजू सैमसन को कितना पैसा मिला है? रकम जान उड़ जाएंगे होश
CSK में जाने के लिए संजू सैमसन को कितना पैसा मिला है? रकम जान उड़ जाएंगे होश
'कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं कर पाया...', टी20 वर्ल्ड कप विजेता सूर्यकुमार यादव ने अचानक क्यों दिया ऐसा बयान?
'कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं कर पाया...', सूर्यकुमार यादव ने अचानक क्यों दिया ऐसा बयान?

वीडियोज

Iran- Israel War: America अकेला, Trump की 7 देशों से अपील बेअसर | Iran Israel War | Netanyahu
55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
ट्रंप की जी-हुजूरी करने वाले शहबाज शरीफ ने ऐसा क्या किया कि ईरान बोला- Thank You Pakistan!
ट्रंप की जी-हुजूरी करने वाले शहबाज शरीफ ने ऐसा क्या किया कि ईरान बोला- Thank You Pakistan!
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
'मैं ईरान से एक घंटे के अंदर बिजली खत्म कर दूंगा, लेकिन...', ट्रंप ने फिर दी धमकी, तेल की कीमतों पर क्या कहा?
'ईरान से एक घंटे के अंदर बिजली खत्म कर दूंगा', ट्रंप ने फिर दी धमकी, तेल की कीमतों पर क्या कहा?
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
Banana Peel Slip: केले के छिलके पर क्यों फिसल जाता है पैर, किसी और पर क्यों नहीं?
केले के छिलके पर क्यों फिसल जाता है पैर, किसी और पर क्यों नहीं?
Embed widget