एक्सप्लोरर

India Head Coach: LSG के हेड कोच जस्टिन लैंगर का बड़ा बयान, कहा- थका देने वाला हो सकता है भारत को कोचिंग देना...

जस्टिन लैंगर वर्तमान में LSG के हेड कोच हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए कोचिंग देने को लेकर अपने विचार व्यक्त किए हैं. साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के मुख्य कोच बनने के 3 अहम पहलू भी गिनाए हैं.

Team India Head Coach: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इन दिनों अपने नए हेड कोच की तलाश कर रहा है, क्योंकि राहुल द्रविड़ टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया को कोचिंग नहीं देंगे. ऐसे में नए हेड कोच के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं, जिसमें गौतम गंभीर और स्टीफन फ्लेमिंग जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं.  इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हेड कोच और लखनऊ सुपर जायंट्स के मौजूदा हेड कोच जस्टिन लैंगर ने भारतीय टीम को कोचिंग देने को लेकर बड़ा बयान दिया है.

लैंगर ने गिनाए हेड कोच बनने के 3 अहम पहलू
लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल सीजन में कोचिंग देने वाले लैंगर ने इस पद के लिए अपनी रूचि से इनकार नहीं किया, लेकिन उन्होंने इसके साथ जुड़े दबाव और कार्यभार को भी रेखांकित किया. उनका कहना था, "भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच का पद शायद क्रिकेट जगत में सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में से एक है. इसमें साल भर में ढेर सारा क्रिकेट होता है और लोगों की उम्मीदें भी बहुत ज्यादा रहती हैं. यह एक बड़ी चुनौती होगी, लेकिन साथ ही मजेदार भी होगा और आईसीसी ट्रॉफी जीतने का शानदार मौका भी मिलेगा."

हालांकि, लैंगर ने हेड कोच की जिम्मेदारी संभालने के लिए सही समय को भी महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा- "लेकिन इन सब चीजों के साथ, समय भी सही होना चाहिए. मैंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ चार साल हेड कोच के रूप में काम किया है. यह बहुत व्यापक और थका देने वाला काम है. राहुल द्रविड़ और रवि शास्त्री भी शायद आपको यही बात बताएंगे. भारतीय टीम पर जीत का बहुत दबाव रहता है."

53 वर्षीय लैंगर ने इस बात को भी संकेत दिया कि वह साल में 10 महीने व्यस्त रहने वाली इस जिम्मेदारी के लिए अभी शायद मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं. उन्होंने कहा- "मुझे पूरा यकीन है कि जो भी अगला व्यक्ति यह जिम्मेदारी संभालेगा, वह इस प्रोजेक्ट के लिए बहुत उत्साहित होगा."

लैंगर ने वर्ल्ड कप से की आईपीएल की तुलना
लैंगर ने आईपीएल की तुलना वर्ल्ड कप से करते हुए इसकी तारीफ की और इसे दुनिया की सबसे बेहतरीन घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता बताया. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के इस सीजन में खराब प्रदर्शन के बावजूद टूर्नामेंट से बाहर होने पर दुख जताया.

यह भी पढ़ें: I

PL 2024: क्या वाकई खराब कप्तानी करते हैं पांड्या? सुनील गावस्कर ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
रोहित शर्मा-विराट कोहली का टाइम खत्म, इसमें गलत क्या? गंभीर के सपोर्ट में उतरे अश्विन ने खोले बड़े राज
रोहित-विराट का टाइम खत्म, इसमें गलत क्या? गंभीर के सपोर्ट में उतरे अश्विन ने खोले बड़े राज
Watch: क्रिकेटर से पायलट बने ग्लेन फिलिप्स, लैंड करवाया विमान; बोले- अगर पैसे होते तो...
क्रिकेटर से पायलट बने ग्लेन फिलिप्स, लैंड करवाया विमान; बोले- अगर पैसे होते तो...
ट्रॉफी चोर... कामरान अकमल ने की PCB चीफ मोहसिन नकवी की गजब बेइज्जती!
ट्रॉफी चोर... कामरान अकमल ने की PCB चीफ मोहसिन नकवी की गजब बेइज्जती!

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
Bihar Next CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
फैंस को बड़ा झटका! आखिरी वक्त पर Dhurandhar 2 के तमिल-तेलुगु के शो रद्द पैसे लौटा रहे थियेटर्स
फैंस को बड़ा झटका! आखिरी वक्त पर Dhurandhar 2 के तमिल-तेलुगु के शो रद्द,पैसे लौटा रहे थियेटर्स
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
देश में तेल-गैस भंडार की क्या स्थिति? LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने साफ किया
LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव का बयान, जानिए क्या कहा
वोटर आईडी नहीं है तो भी डाल सकते हैं वोट, साथ ले जाएं इनमें से कोई एक डाॅक्यूमेंट
वोटर आईडी नहीं है तो भी डाल सकते हैं वोट, साथ ले जाएं इनमें से कोई एक डाॅक्यूमेंट
Eid Ul Fitr 2026: सऊदी अरब में भारत से पहले क्यों दिखता है ईद का चांद, क्या है इसके पीछे की वजह?
सऊदी अरब में भारत से पहले क्यों दिखता है ईद का चांद, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget