एक्सप्लोरर

रमेश पोवार की छुट्टी तय, महिला टीम के कोच पद के लिए इन तीन नामों पर विचार कर रहा है BCCI

बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नये कोच के लिए आवेदन मंगवाया है और वह किसी अंतरराष्ट्रीय पुरूष क्रिकेटर को यह जिम्मेदारी सौंपना चाहता है.

हाल ही में सम्पन्न हुए महिला टी20 विश्वकप में टीम इंडिया की हार के बाद ये साफ हो गया कि टीम में मिताली राज और कोच रमेश पोवार के बीच सबकुछ ठीक नहीं था.

सीनियर खिलाड़ी मिताली राज और कोच रमेश पोवार के मतभेद के जगजाहिर होने के बाद अब बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नये कोच के लिए आवेदन मंगवाया है और वह किसी अंतरराष्ट्रीय पुरूष क्रिकेटर को यह जिम्मेदारी सौंपना चाहता है.

बोर्ड की सूत्रों की माने तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को साबित कर चुके टॉम मूडी, डेव वाटमोर और वेंकटेश प्रसाद ऐसे नाम है जिन पर बोर्ड विचार कर रहा है.

यह पता चला है कि बीसीसीआई वेस्टइंडीज में हुए आईसीसी महिला विश्व टी20 के दौरान टीम के सेमीफाइनल में हारने तथा मिताली और कोच पोवार के बीच मतभेद जैसी स्थिति फिर नहीं चाहता है.

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मिताली को बाहर रखने के कारण विवाद पैदा हुआ था. भारत को इंग्लैंड ने उस मैच में आठ विकेट से हराया.

मिताली ने आरोप लगाया कि पोवार उन्हें बर्बाद करना चाहते हैं जबकि कोच ने उनके रवैये पर सवाल उठाये थे.

पोवार की नियुक्ति अगस्त में हुई थी जब तुषार अरोठे ने सीनियर खिलाड़ियों के साथ मतभेद के कारण पद छोड़ दिया था.

बीसीसीआई ने इस पद के लिए जो अर्हताएं तय की हैं उसमें उम्मीदवार के पास किसी अंतरराष्ट्रीय टीम को एक सत्र तक कोचिंग देने का अनुभव होना या किसी टी20 फ्रेंचाइजी के साथ दो सत्र तक कोचिंग देने का अनुभव शामिल है.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला मूडी इस जरूरत के पूरी तरह से फिट बैठते है जबकि प्रसाद ने किंग्स इलेवन पंजाब के साथ जुड़ने से पहले भारतीय टीम के साथ गेंदबाजी कोच के रूप में काम किया है. वाटमोर ने 1996 में श्रीलंका को एकदिवसीय क्रिेकेट में विश्व चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभायी थी.

बीसीसीआई की जरूरत के मुताबिक उम्मीदवार के पास, ‘‘ विभिन्न पृष्ठभूमि और संस्कृतियों के लोगों के साथ सामंजस्य बैठाने और बातचीत करने की क्षमता होनी चाहिए और उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत या किसी अन्य देश का प्रतिनिधित्व किया हो या उसके पास कोचिंग में एनसीए लेवल ‘सी’ का प्रमाण पत्र या इसी स्तर की किसी संस्था का प्रमाण पत्र और कम से कम 50 प्रथम श्रेणी मैचों का अनुभव होना चाहिए.

इस पद के लिए 20 दिसंबर को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में साक्षात्कर होगा. यह नियुक्ति पूर्णकालिक होगी और अनुबंध दो साल के लिए होगा. उम्मीदवार की उम्र 60 साल से कम होनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 2nd Test Live Score: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा अर्धशतक, शुभमन गिल के साथ क्रीज पर मौजूद
Live: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा अर्धशतक, शुभमन गिल के साथ क्रीज पर मौजूद
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget