एक्सप्लोरर

हरभजन नहीं हो सकते 'द हंड्रेड' का हिस्सा: बीसीसीआई

हरभजन सिंह अगर इंग्लैंड की नई शहर आधारित लीग 'द हंड्रेड' में चुने जाते हैं तो वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे.

एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह एक नई लीग जिसका नाम 'द हंड्रेड' है उसमें हिस्सा ले सकते हैं. ये लीग इंग्लैंड आधारित लीग है. हालांकि अब ये खबरें आ रही हैं कि हरभजन ऑफिशियल तौर पर इस लीग से जुड़ने नहीं जा रहे हैं. बीसीसीआई के एक सूत्र की मानें तो हरभजन ने बीसीसीआई से कभी भी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं लिया है. और वो किसी भी नए लीग में हिस्सा नहीं ले सकते हैं ये बीसीसीआई के पॉलिसी के खिलाफ है. बोर्ड ने सबकुछ चेक करने के बाद ही इस बात की पुष्टि की है. हरभजन सिंह अगर इंग्लैंड की नई शहर आधारित लीग 'द हंड्रेड' में चुने जाते हैं तो वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हालांकि कहा है कि बोर्ड ने हरभजन से कहा था कि वह लीग के प्लेयर ड्राफ्ट का हिस्सा नहीं हो सकते क्योंकि वह अभी भी सक्रिय भारतीय खिलाड़ी हैं. हरभजन को लीग के प्लेयर ड्रॉफ्ट में जगह मिली है. एक अधिकारी ने बताया कि ऑफ स्पिनर को पहले ही जानकारी दे दी गई थी कि वह लंदन में 20 अक्टूबर को होने वाले प्लेयर ड्राफ्ट का हिस्सा नहीं हो सकते. अधिकारी ने कहा, "वह ड्राफ्ट के लिए नहीं जा सकते. हमने इसके लिए मना कर दिया है क्योंकि वह अभी भी सक्रिया भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं. वह अपना नाम ड्रॉफ्ट में नहीं रख सकते. उनके पास बीसीसीआई से भी एनओसी नहीं है. संन्यास के बाद भी खिलाड़ी को बोर्ड को इस बात की जानकारी देनी पड़ती है ताकि बाद में बीसीसीआई किसी तरह से जिम्मेदार न हो." हरभजन ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी मैच 2016 में एशिया कप में खेल था. वह हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले और जहीर खान ने हाल ही में कहा था कि विश्व भर की अलग-अलग लीगों में भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी इस लीगों में मौजूदा खिलाड़ियों को बेहतर होने में मदद करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
12 मैच खेलने न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget