एक्सप्लोरर

बंगाल क्रिकेट संघ का बड़ा फैसला, दर्शकों को वापस लौटाए जाएंगे दो दिन के पैसे

भारतीय टीम ने बांग्लादेश को टेस्ट मैच के तीसरे दिन ही पारी और 46 रन से मात दी.

IND Vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच पांच दिन पहले कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में ऐतिहासिक डे नाइट टेस्ट खेला गया. हालांकि भारतीय टीम ने तीसरे दिन ही पारी और 46 रन से टेस्ट मैच को अपने नाम कर लिया था. तीन दिन में ही टेस्ट खत्म होने की वजह से बंगाल क्रिकेट संघ ने एक बड़ा फैसला लिया है. बंगाल क्रिकेट संघ दर्शकों को दो दिन के पैसे वापस करेगा. बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने सोमवार को कहा कि उसने ऐतिहासिक दिन-रात टेस्ट मैच के चौथे और पांचवें दिन के टिकटों के पैसे वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सीएबी ने एक बयान में कहा, "चौथे और पांचवें दिन के टिकटों के पैसे वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जिन लोगों ने इन दो दिनों के लिए टिकट बुक किए थे, उन्हें पैसे भेजने की जानकारी मोबाइल पर संदेश के जरिए भेज दी जाएगी. मैच के पहले तीन दिन की सभी टिकटें बिक गई थी. सीएबी ने इसके दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है. टेस्ट चैंपियनशिप में अजेय रिकॉर्ड कायम बता दें कि टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर में खेला गया टेस्ट भी तीन दिन में ही अपने नाम कर लिया था. भारतीय टीम टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने में कामयाब रही. इसके साथ ही टीम इंडिया ने टेस्ट चैंपियनशिप में अपने अजेय रिकॉर्ड को भी कायम रखा. टीम इंडिया ने अब तक टेस्ट चैंपियनशिप में 7 टेस्ट खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है. टीम इंडिया अकेली ऐसी टीम है जिसने टेस्ट चैंपियनशिप में एक भी मैच नहीं गवांया है. भारतीय टीम इस वक्त टेस्ट चैंपियनशिप में 360 प्वाइंट्स के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है. टेस्ट चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड 120 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget