एक्सप्लोरर

'इसे कुछ नहीं आता...', खराब इंग्लिश के कारण बाबर का उड़ा मजाक; जेम्स एंडरसन की रिटायरमेंट पर दे दिया उल्टा बयान

Babar Azam English: पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम खराब अंग्रेजी के कारण ट्रोल हो रहे हैं. वो जेम्स एंडरसन को सम्मान देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इसके लिए जानें क्यों उन्हें आड़े हाथों लिया गया.

Babar Azam English: पाकिस्तान के क्रिकेटर अक्सर खराब अंग्रेजी के कारण चर्चाओं में घिरे रहते हैं. अब टीम के मौजूदा कप्तान बाबर आजम भी कुछ ऐसी ही घटना का शिकार बन गए हैं. बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पारी और 114 रन के विशाल अंतर से जीत दर्ज की. यह जेम्स एंडरसन के करियर का आखिरी मैच रहा, जिन्हें अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए पहचाना जाता है. एंडरसन को दुनिया भर से एक ऐतिहासिक करियर के लिए बधाई मिली. मगर जब बाबर आजम ने जब इंस्टाग्राम पर जेम्स एंडरसन को सम्मान देना चाहा तो वो अंग्रेजी के गलत शब्द का इस्तेमाल कर बैठे.

बाबर आजम की फनी इंग्लिश

बाबर आजम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए जेम्स एंडरसन के शानदार करियर को सम्मान देते हुए लिखा, "जिमी, आपकी 'कटर' गेंदों का सामना करना सम्मान की बात रही. यह खेल अब अपने सबसे महानतम खिलाड़ियों में से एक को बहुत याद करेगा. इस खेल में आपका योगदान अतुलनीय रहा है. आप सबसे महान हैं, मैं आपका सम्मान करता हूं." अब आप सोच रहे होंगे कि बाबर की अंग्रेजी में दिक्कत कहां है, लेकिन जेम्स एंडरसन को उनकी कटर गेंद नहीं बल्कि स्विंग के लिए जाना जाता है.

बाबर आजम ने कुछ देर बाद ही पोस्ट को एडिट कर 'कटर' शब्द को बदल कर 'स्विंग' कर दिया था. मगर जब तक उन्होंने शब्द को बदला तब तक लोग उनकी खराब अंग्रेजी के स्क्रीनशॉट ले चुके थे. बस फिर क्या था, बाबर को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया. कुछ लोगों ने तो यह तक कह दिया कि बाबर आजम को बिल्कुल भी अंग्रेजी नहीं आती और ये लाइन में उन्होंने चैट जीपीटी से कॉपी की हैं. वहीं किसी ने कहा कि 'कटर' और 'स्विंग' में अंतर नहीं पता तो किस बात के क्रिकेटर हो.

400 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलकर रिटायर हुए जेम्स एंडरसन

बता दें कि जेम्स एंडरसन अपने करियर का 400वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलकर रिटायर हुए हैं. वहीं उन्हें टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज के रूप में पहचाना जाएगा क्योंकि वो सचिन तेंदुलकर (200 मैच) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट मैच (188) खेलने वाले प्लेयर हैं. उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में कुल 991 और टेस्ट करियर में 704 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें:

PARIS OLYMPICS 2024: पिता सिक्योरिटी गार्ड... मां क्लीनर! गरीबी का खेल पलटकर, ओलंपिक में तिरंगा फहराने को तैयारी देश की बेटी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Team India Performance: इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
IND vs ENG T20: श्रेयस-गंभीर ने टीम को डुबाया, आयरलैंड के बाद इंग्लैंड ने रौंदा
श्रेयस-गंभीर ने टीम को डुबाया, आयरलैंड के बाद इंग्लैंड ने रौंदा
Sunil Gavaskar Love Story: ऑटोग्राफ लेने आई फैन से सुनील गावस्कर को हुआ प्यार, फिल्मी है 'लिटिल मास्टर' की लव स्टोरी
ऑटोग्राफ लेने आई फैन से सुनील गावस्कर को हुआ प्यार, फिल्मी है 'लिटिल मास्टर' की लव स्टोरी

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget