एक्सप्लोरर

Watch: ऋषभ पंत के एक्सिडेंट को लेकर अक्षर पटेल ने का नया खुलासा, बताया किसके पास आया था पहला फोन

Rishabh Pant Car Accident: अक्षर पटेल ने ऋषभ पंत के एक्सिडेंट को लेकर कई नए खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि किसने-किसने फोन किया था.

Rishabh Pant Car Accident: टीम इंडिया के लिए प्लेयर अक्षर पटेल के लिए साल 2023 बुरे सपने की तरह था. वे कार एक्सिडेंट की वजह से अभी तक क्रिकेट से दूर चल रहे हैं. ऋषभ का एक्सिडेंट बहुत ही भयानक तरीके से हुआ था. पंत के साथ खिलाड़ी अक्षर पटेल ने एक्सिडेंट को लेकर कुछ नई बातें शेयर की हैं. अक्षर ने बताया कि उनके पास बहुत सारे लोगों ने फोन किया था और सभी ऋषभ को लेकर सवाल कर रहे थे.

दरअसल आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें अक्षर ने ऋषभ के एक्सिडेंट को लेकर बात की है. अक्षर ने कहा, ''सुबह 7 या 8 बजे रिंग बजी. प्रतिमा दी का फोन आया. प्रतिमा दी ने मुझसे पूछा कि तुम्हारी ऋषभ से आखिरी बार कब बात हुई थी? मैंने कहा कि कल होने वाली थी. लेकिन मैंने सोचा बाद में करूंगा. उन्होंने कहा कि उसकी (ऋषभ पंत) मम्मी का फोन नंबर हो तो शेयर करो. उसका एक्सिडेंट हो गया है'' 

अक्षर ने बताया कि उन्हें लगा कि ऋषभ पंत नहीं बचेंगे. ऋषभ का एक्सिडेंट 30 दिसंबर 2022 को हुआ था. उनके पैर में बहुत ही गंभीर चोट आई थी. अक्षर ने बताया कि जब उन्हें पता चला की पंत सुरक्षित हैं तब उन्होंने कहा कि वह फाइटर है. ठीक हो जाएगा. उन्होंने बताया कि एक्सिडेंट के बाद बहुत लोगों ने पंत को लेकर फोन किया. ऋषभ काफी दिनों तक हॉस्पिटल में एडमिट थे. उनसे मिलने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कई अधिकारी गए थे. बीसीसीआई की मेडिकल टीम पंत का लगातार ध्यान रख रही थी. 

बता दें कि पंत ने बहुत ही कम टाइम में टीम इंडिया में अपनी जगह बना ली थी. उन्होंने अब तक 33 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान 2271 रन बनाए हैं. पंत टेस्ट में 5 शतक और 11 अर्धशतक लगा चुके हैं. उन्होंने 30 वनडे मैचों में 865 रन बनाए हैं. इस दौरान एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं. पंत टी20 में भी अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में भारत के लिए 3 अर्धशतक लगाए हैं.

यह भी पढ़ें : Happy New Year's Eve: धोनी और साक्षी के साथ दिखीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन, दुबई में होगी न्यू ईयर पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
Shreyas Iyer Statement: इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget