एक्सप्लोरर

Axar Patel ने बयां किया अपना दर्द, बताया क्यों आखिरी मैच में बाहर रहना था मुश्किल

अक्षर पटेल को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे में खेलने का मौका नहीं मिला था. अक्षर पटेल ने इसी बात को लेकर चुप्पी तोड़ी है.

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके बावजूद अक्षर पटेल ने अपना दर्द बयां किया है. अक्षर पटेल (Axar Patel) का कहना है कि दो मैच खेलकर टीम से बाहर रहना कठिन है. हालांकि अक्षर पटेल की कोशिश भारतीय क्रिकेट टीम की ओर मिल रहे खेलने के हर मौके को भुनाने की है.

साल 2014 के बाद से वनडे क्रिकेट में 50 से अधिक विकेट लेने के बावजूद टीम में अक्षर की जगह पक्की नहीं है. जिम्बाब्वे पर तीसरे वनडे में 13 रन से मिली जीत के बाद उन्होंने कहा, ''आप दो मैच खेलते हैं और फिर अचानक बाहर बैठना थोड़ा कठिन होता है.''

अक्षर पटेल ने आगे कहा, ''इसके बाद फिर दो या तीन मैच खेलकर बाहर बैठना पड़ता है. यह कठिन है लेकिन मैं खुद को यह कहकर समझाता हूं कि मेरे लिये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का यह मौका है.''

वर्क लोड मैनेजमेंट की कवायद में भारतीय टीम प्रबंधन खिलाड़ियों को रोटेट करता रहता है. अक्षर ने कहा कि इन हालात में सकारात्मक मानसिकता के साथ खेलना और हर मैच को एक मौके की तरह लेना जरूरी है.

शुभमन गिल को सराहा

अक्षर पटेल ने कहा, ''अगर मैं यहां अच्छा प्रदर्शन करूंगा तो अगला मैच खेलने का मौका मिलेगा. मैं टीम से बाहर होने पर हर समय शिकायत भी कर सकता हूं लेकिन मैं इसे सकारात्मक रूप में लेता हूं कि भारत के लिये खेलने का मौका तो मिल रहा है. अगर अच्छा प्रदर्शन करूंगा तो आगे भी खेलूंगा.''

शुभमन गिल के 97 गेंद में 130 रन के बारे में उन्होंने कहा, ''जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहा है और एक दो रन निकाल रहा है. वह ज्यादा गेंदें खाली नहीं छोड़ रहा जो मेरे हिसाब से काफी अहम है.''

अक्षर ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने तीन मैचों की श्रृंखला में अपनी रणनीति को बखूबी अंजाम दिया . उन्होंने कहा, ''गेंदबाजों ने रणनीति पर पूरी तरह से अमल किया. आवेश खान के यॉर्कर और धीमी गेंदें देखकर अच्छा लगा. शार्दुल ठाकुर ने भी जिस तरह गेंदबाजी की, वह काफी शानदार थी. दीपक चाहर ने वापसी करते हुए तीन विकेट लिये जो काफी अच्छा लगा.''

Shaheen Afridi के बाहर होने से बढ़ी पाकिस्तानी टीम की चिंता, तेज गेंदबाज ने स्वीकारी यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget