एक्सप्लोरर

AUSvsNZ: वार्नर के RECORD शतक से आस्ट्रेलिया का चुनौतीपूर्ण स्कोर

सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के लगातार दूसरे शतक से आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां आठ विकेट पर 264 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया.

 


 


 


AUSvsNZ: वार्नर के RECORD शतक से आस्ट्रेलिया का चुनौतीपूर्ण स्कोर

मेलबर्न: सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के लगातार दूसरे शतक से आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां आठ विकेट पर 264 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. बायें हाथ के इस विध्वंसक बल्लेबाज ने पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट होने से पहले 156 रन बनाये. उन्होंने 128 गेंदें खेली तथा 13 चौके और चार छक्के जड़े. वार्नर ने कैनबरा में खेले गये दूसरे वनडे में 119 रन बनाये थे. 


 


आस्ट्रेलियाई उप कप्तान ने पारी के 38वें ओवर में मिशेल सैंटनर की गेंद पर फाइन लेग क्षेत्र में चौका जड़कर वनडे में अपना 11वां और इस साल सातवां शतक पूरा किया. इसके लिये उन्होंने 95 गेंदें खेली.


 


न्यूजीलैंड ने दूसरे छोर से विकेट निकाले लेकिन वार्नर ने अंतर पैदा किया. उन्होंने जार्ज बेली(23) के साथ तीसरे विकेट के लिये 62 रन की साझेदारी की जिससे आस्ट्रेलिया दो विकेट पर 11 रन से उबरा लेकिन जल्द ही उसका स्कोर चार विकेट पर 73 रन हो गया. यहां से वार्नर और ट्रेविस हेड(37) ने पांचवें विकेट के लिये 105 रन जोड़े. वार्नर जब 18 रन पर थे तब उन्होंने लॉकी फगरुसन की गेंद डीप मिडविकेट पर पुल किया लेकिन हेनरी निकोल्स डाइव लगाने के बावजूद कैच नहीं ले पाये.


 


बेली ने वार्नर के साथ मिलकर पारी संवारी। उन्होंने कोलिन डि ग्रैंडहोम की गेंद पर मिडविकेट पर सैंटनर को कैच थमाया। इसके दो गेंद बाद मिशेल मार्श(शून्य) अपने ही विकेटों पर गेंद खेल गये। हेड ने वार्नर का अच्छा साथ दिया। उन्होंने स्पिनर सैंटनर की गेंद पर बोल्ड होने से पहले 70 गेंदों पर 37 रन बनाये। उन्होंने पहले दो वनडे में भी 52 और 57 रन की उपयोगी पारियां खेली थी। मैथ्यू वेड(14) और जेम्स फॉकनर(13) भी दोहरे अंक में पहुंचे। न्यूजीलैंड की तरफ से बोल्ट ने 49 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि सैंटनर और ग्रैंडहोम ने दो-दो विकेट हासिल किये।


 


इसके साथ ही वार्नर के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. वनडे में एक कैलेंडर वर्ष में वार्नर से अधिक शतक केवल भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने बनाये हैं. उन्होंने 1998 में वनडे में नौ शतक लगाये थे. आज शतकीय पारी के साथ ही वार्नर ने सौरव गांगुली के एक साल में 7 शतक लगाने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली. 


 


वार्नर एक साल में छह या छह से अधिक शतक लगाने वाले पहले गैर-भारतीय बल्लेबाज़ भी बन गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India T20 Captain 2026: श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा? कौन होगा टीम इंडिया का नया टी-20 कप्तान
श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा? कौन होगा टीम इंडिया का नया टी-20 कप्तान
हर टीम में 4 अफगानिस्तान और 1 आयरलैंड का खिलाड़ी होना अनिवार्य, ILT20 में लागू हुआ ये नया नियम
हर टीम में 4 अफगानिस्तान और 1 आयरलैंड का खिलाड़ी होना अनिवार्य, ILT20 में लागू हुआ ये नया नियम
आज ही के दिन फेंकी गई थी क्रिकेट की दुनिया की ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’, जानिए किस्सा
आज ही के दिन फेंकी गई थी क्रिकेट की दुनिया की ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’, जानिए किस्सा
Team India T20 Captain: सूर्यकुमार यादव के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया T20 कप्तान? ये हैं 5 दावेदार, 3 IPL चैंपियन शामिल
सूर्यकुमार यादव के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया T20 कप्तान? ये हैं 5 दावेदार, 3 IPL चैंपियन शामिल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
कौन हैं खान सर से पंगा लेने वाले रोशन आनंद? खुद नहीं बन पाए पुलिस, आज कहलाते हैं 'दारोगा फैक्ट्री'
कौन हैं खान सर से पंगा लेने वाले रोशन आनंद? खुद नहीं बन पाए पुलिस, आज कहलाते हैं 'दारोगा फैक्ट्री'
'...तो जंग फिर से शुरू हो जाएगी', बेरूत पर हमले को लेकर ईरान भड़का, जानें पीस टॉक पर क्या बोले अराघची
'...तो जंग फिर से शुरू हो जाएगी', बेरूत पर हमले को लेकर ईरान भड़का, जानें पीस टॉक पर क्या बोले अराघची
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
Delhi Weather: दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
इजरायल-लेबनान के बीच हो गया सीजफायर! ट्रंप ने नेतन्याहू को मनाया, जानें किस शर्त पर हुए राजी
इजरायल-लेबनान के बीच हो गया सीजफायर! ट्रंप ने नेतन्याहू को मनाया, जानें किस शर्त पर हुए राजी
Rajasthani Malai Pyaz: राजस्थान की वर्ल्ड फेमस 'मलाई प्याज' कैसे बनाते हैं? नोट कर लें रेसिपी
राजस्थान की वर्ल्ड फेमस 'मलाई प्याज' कैसे बनाते हैं? नोट कर लें रेसिपी
Embed widget