एक्सप्लोरर

Aus vs NZ: टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, 500 विकेट चटकाने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने बल्लेबाजी में रचा इतिहास

Aus vs NZ 1st Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में नाथन ल्योन ने बल्लेबाजी में बहुत बड़ा कारनामा किया है. उन्होंने 1500 रन पूरे करते हुए कीर्तिमान स्थापित किया है.

Aus vs NZ Test Match: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड का दौरा कर रही है, जिनके बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला गया. यह मुकाबला चौथे ही दिन समाप्त हो गया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 172 रनों की बड़ी जीत दर्ज की है. ऑस्ट्रेलिया की जीत से ज्यादा नाथन ल्योन चर्चाओं में घिर गए हैं, क्योंकि उन्होंने क्रिकेट जगत में एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है. उन्हें अपनी विश्व स्तरीय गेंदबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार उन्होंने बल्लेबाजी में बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है.

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने नाथन ल्योन

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में नाथन ल्योन केवल 5 रन पर आउट हो गए थे, वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 41 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने इस मैच में कुल 46 रन बनाने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 1500 रन पूरे कर लिए हैं. नाथन ल्योन अब दुनिया के ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने कोई अर्धशतक जड़े बिना करियर में 1500 रन पूरे किए हैं। टेस्ट मैच की किसी पारी में उनके द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर 47 है, जो उन्होंने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया थे. नाथन ल्योन के करियर पर नज़र डालें तो उन्होंने आज तक 128 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 162 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 1501 रन बनाए हैं.

टेस्ट क्रिकेट में चटका चुके हैं 500 विकेट

नाथन ल्योन को बल्लेबाजी के लिए कम जाना जाता है, लेकिन उनकी फिरकी गेंदबाजी बहुत लंबे समय से बल्लेबाजों के पसीने छुड़ाती आई है. टेस्ट क्रिकेट में उनके गेंदबाजी रिकॉर्ड की बात करें तो उनके नाम 527 विकेट हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में हुए मैच में लायन ने ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने पहली पारी में केवल 8 ओवरों में 4 अहम विकेट झटके, वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 6 विकेट चटकाते हुए कीवी बल्लेबाजी की कमर तोड़ कर रख दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
भारत-पाकिस्तान मैच के 'लालच' में ICC लेने जा रहा बड़ा फैसला! ODI और टी20 वर्ल्ड कप में होगा बड़ा बदलाव
IND-PAK मैच के 'लालच' में ICC लेने जा रहा बड़ा फैसला! ODI और टी20 वर्ल्ड कप में होगा बदलाव

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget