एक्सप्लोरर

IND vs AUS: नहीं खत्म हो रही ऑस्ट्रेलियाई मुख्य कोच की मुश्किलें, अभ्यास कैंप को करना पड़ा रद्द, जानिए क्यों

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले स्पिन गेंदबाजों के लिए एक कैंप लगाने का फैसला किया था जो उन्हें बाद में रद्द करना पड़ा.

IND vs AUS: भारत के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम यहां पहुंच चुकी है. इसी बीच कंगारू टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड की भारत दौरे पर आने से पहले मुश्किलें कम नहीं हुईं. ऑस्ट्रेलियाई कोच को इस दौरे की तैयारी को लेकर स्पिन गेंदबाजों के लिए जिस कैंप को लगाना था उसे उन्हें बिग बैश लीग के आगामी सीजन की वजह से रद्द करना पड़ा था.

बता दें कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किए गए 4 स्पिनर नाथन ल्योन, मिचल स्वेप्सन, एश्टन एगर और टॉड मर्फी को बिग बैश लीग में अपनी टीमों के लिए अहम मुकाबले खेलने थे. इसी कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे के लिए 31 जनवरी को अपने देश रवाना हुई थी. इसके चलते उन्हें भारतीय हालात में खुद को ढालने के लिए कम समय मिला.

भारतीय दौरे पर आने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम अलूर क्रिकेट ग्राउंड में इस समय अभ्यास कर रही है, जिसके बाद टीम नागपुर में पहले टेस्ट मैच खेलने के लिए रवाना होगी. भारतीय हालात में स्पिन गेंदबाजी काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले टेस्ट मैच में 2 मुख्य स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरने का फैसला कर सकती है.

नैथन ल्योन के प्रदर्शन पर रहेगी सभी की नजरें

ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस दौरे पर अपने मुख्य स्पिन गेंदबाज नैथन ल्योन से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. इससे पहले भी ल्योन ने भारत का दौरा किया है और उनको यहां के हालात के बारे में काफी बेहतर तरीके से पता है. ल्योन ने भारत में अब तक 7 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 30.59 के औसत से कुल 34 विकेट हासिल किए हैं.

वहीं टीम में मौजूद अन्य 3 मुख्य स्पिन गेंदबाजों में से किसी के पास भी भारतीय पिचों पर टेस्ट मैच खेलने का अनुभव हासिल नहीं है. ऐसे में ल्योन के कंधों पर काफी बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है.

ये भी पढ़े...

IND vs AUS: चारों टेस्ट मैचों में कैसी रहेगी पिच? जानें पिच क्यूरेटर्स को क्या मिले हैं संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोटिल शुभमन गिल नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे, फिर कौन करेगा कप्तानी? जानें भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
चोटिल शुभमन गिल नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे, फिर कौन करेगा कप्तानी? जानें भारत की संभावित प्लेइंग 11
एक नहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड में होंगे भारत-पाकिस्तान के 3 मैच! ICC ने बनाया धांसू प्लान 
एक नहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड में होंगे भारत-पाकिस्तान के 3 मैच! ICC ने बनाया धांसू प्लान 
देर रात तक जागने को हो जाइये तैयार, भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
देर रात तक जागने को हो जाइये तैयार, भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा
ICC ने वेस्टइंडीज के लिए पास किया इतने करोड़ का लोन, WI क्रिकेट में सुधार के लिए जय शाह का मास्टरप्लान
ICC ने वेस्टइंडीज के लिए पास किया इतने करोड़ का लोन, सुधार के लिए जय शाह का मास्टरप्लान

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget