एक्सप्लोरर

Coronavirus: कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण संन्यास ले सकते हैं डेविड वॉर्नर, खुद दिए संकेत

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लगे प्रतिबंधों को देखते हुए उन्हें अपने भविष्य को लेकर दोबारा सोचना होगा.

सिडनी: कोरोना वायरस के कारण क्रिकेट पर लगा ब्रेक खत्म हो चुका है. हालांकि, खिलाड़ियों के लिए कोरोना काल में खेलना बिल्कुल भी आसान नहीं है, क्योंकि उन्हें कई तरह की पाबंदियों से गुज़रना पड़ रहा है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के नियमों और प्रोटोकॉल के हिसाब से खिलाड़ियों को बॉयो-सेक्योर बबल में रखा जा रहा है और उनके बाहर निकलने या किसी से मिलने पर प्रतिबंध है. खिलाड़ी अपने परिवार को भी किसी टूर पर नहीं ले जा सकते हैं. ऐसे में इन प्रतिबंधों को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर को लगता है कि इस परिस्थिति में खिलाड़ी परिवार से दूर रहने की बजाय संन्यास ले लेंगे.

परिवार से दूर रहना आसान नहीं होगा- वॉर्नर

33 साल के वॉर्नर का मानना है कि खिलाड़ियों का अपने परिवार से दूर रहना आसान नहीं होने वाला है. उन्होंने क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बातचीत में कहा, 'मेरी तीनों बेटियां और पत्नी मेरे करियर का अहम हिस्सा हैं. आपको हमेशा सबसे पहले अपने परिवार के बारे में सोचना होता है और जब ऐसी विकट परिस्थिति हो तो आपको गंभीर फैसले लेने होते हैं. इस बार टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में नहीं हो रहा है. इस टूर्नामेंट को अपने देश में खेलना और खिताब जीतना एक आदर्श से होता. लेकिन अब उसे स्थगित कर दिया गया है. अब जब भारत में टी20 विश्व कप का आयोजन होगा तो मुझे इस बारे में दोबारा सोचना होगा.'

वॉर्नर ने आगे कहा, 'मुझे हर एक प्वाइंट के बारे में सोचना होगा. क्या मेरी बेटियां स्कूल जा रही हैं, मेरी पत्नी ठीक है, मुझे इस सब के बारे में सोचना होगा. इनमें से बहुत कुछ मेरे फैसले का हिस्सा हैं. ऐसे मौके आते हैं जब आप बाहर जाते हैं और अपने परिवार को मिस करते हैं. अभी की परिस्थितियों में हमें परिवार को साथ ले जाने की छूट नहीं मिलने वाली है और भविष्य बहुत डरावना होने वाला है.'

अब युवा खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए- वॉर्नर

79 टी-20 मैचों में 2,207 रन बनाने वाले वॉर्नर ने मई में कहा था कि वह 2021 में भारत में होने वाले टी-20 विश्वकप के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे. उन्होंने कहा था, "लगातार दो टी-20 विश्वकप खेले जाने हैं और टी-20 क्रिकेट से करियर शुरु करने के बाद मुझे लगता है कि अब युवा खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए."

वॉर्नर ने आगे कहा कि भविष्य पर फैसला लेने के लिए उन्हें देखना होगा कि परिवार की स्थिति क्या है और उनके फैसले पर परिवारिक माहौल का असर काफी ज़्यादा होगा. उन्होंने कहा, 'ऐसे मौके आते हैं जब आप बाहर जाते हैं और अपने परिवार को मिस करते हैं. इसलिए परिवार काफी महत्वपूर्ण है. परिवार को ध्यान में रखकर ही मैं भविष्य को लेकर फैसला करूंगा.'

ऐसा रहा है वॉर्नर का इंटरनेशनल करियर

ऑस्ट्रेलिया के लिए 84 टेस्ट में 48.95 की औसत से 7,244 रन बनाने वाले वॉर्नर के नाम 123 वनडे मैचों में 45.41 की औसत से 5,267 रन हैं. टेस्ट में वॉर्नर ने 24 और वनडे में 18 शतक लगाए हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल में भी वॉर्नर के नाम एक शतक और 17 अर्धशतक हैं.

यह भी पढ़ें-

स्टुअर्ट ब्रॉड से पहले टेस्ट क्रिकेट में ये तेज़ गेंदबाज़ ले चुके हैं 500 से ज्यादा विकेट

ENG Vs WI: तीसरे टेस्ट में हुई रिकॉर्ड्स की बारिश, जानें किस खिलाड़ी के नाम दर्ज हुआ कौन सा कीर्तिमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने पर टूट गए थे वैभव सूर्यवंशी, इमोशनल कर देगा उनके रोने का वीडियो
प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने पर टूट गए थे वैभव सूर्यवंशी, इमोशनल कर देगा उनके रोने का वीडियो
संजय मांजरेकर ने बताया भारत की 'शर्मनाक' हार का असली कारण, चयनकर्ताओं को दी नसीहत
संजय मांजरेकर ने बताया भारत की 'शर्मनाक' हार का असली कारण, चयनकर्ताओं को दी नसीहत
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
हार के बाद टीम इंडिया में 2 बदलाव, BCCI ने हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का किया एलान
हार के बाद टीम इंडिया में 2 बदलाव, BCCI ने हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का किया एलान

वीडियोज

Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget