एक्सप्लोरर

AUS vs SA, Semi-Final: दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगे ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका, जानें कब और कहां होगा मुकाबला

World Cup 2023 Semi-Final: वर्ल्ड कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल जंग पक्की हो गई है. दोनों टीमें 16 नवंबर को आमने-सामने होगी.

SA vs AUS Live Streaming: वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में जहां टीम इंडिया का न्यूजीलैंड से सामना लगभग तय है. वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत फिक्स हो चुकी है. दक्षिण अफ्रीका की टीम इस वर्ल्ड कप में छह जीत और दो हार के बाद पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है. उधर, ऑस्ट्रेलिया की टीम भी इस जीत-हार के अनुपात के साथ तीसरे क्रम पर मौजूद है. वैसे, इन दोनों टीमों के राउंड रॉबिन स्टेज में एक-एक मैच बाकी हैं, जिसमें इनके क्रम की अदला-बदली हो सकती है लेकिन इतना तय है कि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला इन्हीं दोनों के बीच होना है.

कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेला जाएगा. 16 नवंबर को दोपहर 2 बजे दोनों टीमें आमने-सामने होगी.

कहां देख सकते हैं लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग?
वर्ल्ड कप 2023 के बाकी सभी मुकाबलों की ही तरह ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग भाषाओं के चैनल्स पर ही किया जाएगा. वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी. 

कैसा रहा है दोनों टीमों का परफॉर्मेंस?
दक्षिण अफ्रीका इस वर्ल्ड कप में शुरुआत से ही चैंपियन की तरह खेली है. हालांकि बीच-बीच में उसे दो मुकाबले बुरी तरह गंवाने पड़े है. प्रोटियाज टीम एक मुकाबले में नीदरलैंड्स के खिलाफ उलटफेर का शिकार हुई थी और दूसरे मुकाबले में उसे भारत ने बुरी तरह रौंदा था. पाकिस्तान के खिलाफ भी उसका मुकाबला रोमांचक अंदाज में खत्म हुआ था. इन तीन मैचों के अलावा उसने बाकी पांचों मैच एकतरफा अंदाज में जीते हैं. यह सभी मुकाबले उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते हैं.

ऑस्ट्रेलिया के लिए इस वर्ल्ड कप की शुरुआत खराब रही थी. उसने अपने शुरुआती दोनों मैच एकतरफा हारे थे. लेकिन इसके बाद कंगारू टीम ने वापसी की और फिर बैक टू बैक लगातार छह मैच जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री ली. ऑस्ट्रेलिया ने बुरी से बुरी हालत में फंसकर भी मुकाबले जीते. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका से बेहतर कहा जा सकता है.

यह भी पढ़ें...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोटिल शुभमन गिल नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे, फिर कौन करेगा कप्तानी? जानें भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
चोटिल शुभमन गिल नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे, फिर कौन करेगा कप्तानी? जानें भारत की संभावित प्लेइंग 11
एक नहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड में होंगे भारत-पाकिस्तान के 3 मैच! ICC ने बनाया धांसू प्लान 
एक नहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड में होंगे भारत-पाकिस्तान के 3 मैच! ICC ने बनाया धांसू प्लान 
देर रात तक जागने को हो जाइये तैयार, भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
देर रात तक जागने को हो जाइये तैयार, भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा
ICC ने वेस्टइंडीज के लिए पास किया इतने करोड़ का लोन, WI क्रिकेट में सुधार के लिए जय शाह का मास्टरप्लान
ICC ने वेस्टइंडीज के लिए पास किया इतने करोड़ का लोन, सुधार के लिए जय शाह का मास्टरप्लान

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget