एक्सप्लोरर

Ashes Series: एशेज सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट

Australia vs England: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एक बार फिर एशेज सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं. एशेज 2025-26 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

AUS vs ENG Ashes 2025-26 Schedule: टेस्ट क्रिकेट में फैंस को एक प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है. वो टेस्ट सीरीज है एशेज, जो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाती है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज एशेज 2025-26 के शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है. पांच मैचों की यह रोमांचक सीरीज 21 नवंबर 2025 से पर्थ में शुरू होगी और 8 जनवरी 2026 को सिडनी में समाप्त होगी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज के सभी मैचों की तारीखों और स्थानों (वेन्यू) की पुष्टि कर दी है.

कब और कहां खेला जाएगा एशेज 2025-26
सीरीज की शुरुआत 21 से 25 नवंबर तक पर्थ स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट से होगी. इसके बाद दूसरा टेस्ट 4 से 8 दिसंबर तक ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में डे-नाइट फॉर्मेट में खेला जाएगा. तीसरा मैच 17 से 21 दिसंबर तक एडिलेड ओवल में खेला जाएगा, जबकि पारंपरिक बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 से 30 दिसंबर तक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा. आखिरी और निर्णायक टेस्ट 4 से 8 जनवरी, 2026 तक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में नए साल के टेस्ट के रूप में आयोजित किया जाएगा.

एशेज सीरीज हेड टू हेड
अब तक इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 73 एशेज सीरीज खेली जा चुकी हैं, जिनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 34 बार जीत हासिल की है, जबकि इंग्लैंड ने 32 बार बाजी मारी है. सात सीरीज़ ड्रॉ पर खत्म हुई हैं.

दोनों ही टीमों ने एशेज में लगातार आठ-आठ बार जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया है. इंग्लैंड ने यह कारनामा 1882-83 से 1890 तक किया था, इस दौरान इंग्लैंड ने 16 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की और केवल चार मैच हारे थे.

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में इंग्लैंड के साथ 2-2 की ड्रॉ सीरीज के बाद एशेज ट्रॉफी अपने पास बनाए रखी है. अब देखना होगा कि 2025-26 में कौन सी टीम एशेज ट्रॉफी पर कब्जा करती है.

एशेज 2025-26 का शेड्यूल:

  • पहला टेस्ट: पर्थ स्टेडियम | 21-25 नवंबर 2025
  • दूसरा टेस्ट (डे-नाइट): गाबा | 4-8 दिसंबर 2025
  • तीसरा टेस्ट: एडिलेड ओवल | 17-21 दिसंबर 2025
  • चौथा टेस्ट: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड | 26-30 दिसंबर 2025
  • पांचवां टेस्ट: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड | 4-8 जनवरी 2026

यह भी पढ़ें:
PAK vs ENG: पाकिस्तान-इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट में टूटा 135 साल पुराना रिकॉर्ड, इंग्लिश स्पिनर ने रच डाला इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget