एक्सप्लोरर

AUS vs ENG: मिचेल स्टार्क-कैमरन ग्रीन को तीसरे वनडे में आराम, इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

AUS vs ENG : मिचेल स्टार्क और कैमरन ग्रीन को इंग्लैंड के विरुद्ध खेले जाने वाले तीसरे वनडे से आराम दिया गया है. इनकी जगह सीन एबॉट और राइली मेरेडिथ को ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किया गया है.

Australia vs England 3rd ODI : ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 22 नवंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा. इस आखिरी मैच के लिए स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क समेत कैमरन ग्रीन को आराम दिया गया है. इऩ दोनों खिलाड़ियों की जगह सीन एबॉट और राइली मेरेडिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है. तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पहले ही 2-0 की निर्णायक बढ़त ले चुका है. अंतिम मैच में पैट कमिंस कप्तान के रूप में वापसी करेंगे. 

सीरीज में 2-0 से आगे है ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 17 नवंबर को एडिलेड में खेला गया था. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया. इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 287 रन बनाए. जीत के लिए 288 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. जबकि दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 280 रन बनाए. लक्ष्य हासिल करने उतरी इंग्लैंड की टीम महज 208 रनों पर ढेर हो गई. कंगारू टीम ने यह मुकाबला 72 रन से जीता था. इस तरह ऑस्ट्रेलिया 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है. 

पैट कमिंस की वनडे कप्तान के रूप में वापसी

पैट कमिंस इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे वनडे में कप्तान के तौर पर वापसी करेंगे. सिडनी में खेले गए दूसरे मैच में उन्हें आराम दिया गया था. उनकी अनुपस्थिति में जोश हेजलवुड ने कप्तानी की थी. आरोन फिंच के वनडे से संन्यास लेने के बाद पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया की एकदिवसीय टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. फिंच ने सितंबर में वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी. कमिंस ने एकदिवसीय में अपने कप्तानी के सफर की शुरुआत जीत के साथ की थी. इसके अलावा वह टेस्ट टीम के भी नियमित कप्तान हैं. 

यह भी पढ़ें :

Southee on Surya Kumar: शतक लगाने के बाद सूर्य कुमार को लेकर साउथी ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात

T20 World Cup 2022: विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेलने से निराश थे मिचेल स्टार्क, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
भारत-पाकिस्तान मैच के 'लालच' में ICC लेने जा रहा बड़ा फैसला! ODI और टी20 वर्ल्ड कप में होगा बड़ा बदलाव
IND-PAK मैच के 'लालच' में ICC लेने जा रहा बड़ा फैसला! ODI और टी20 वर्ल्ड कप में होगा बदलाव

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget