एक्सप्लोरर

एशिया कप,SL vs AFG: टूर्नामेंट में बने रहने के लिए श्रीलंका को बनाने होंगे 250 रन

एशिया कप में आज मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच

पांच बार की चैंपियन श्रीलंका को एशिया कप में बने रहने के लिए 250 रनों की जरूरत है. अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए श्रीलंका के खिलाफ सभी विकेट खोकर 249 रन बनाए. बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला गंवाने के बाद श्रीलंका के लिए यह मैच करो या मरो की तरह है. इस मैच में हारते ही वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की ओर से रहमत शाह ने 72 रनों की सर्वोच्च पारी खेली जबकि इहसानुल्लाह के बल्ले से 45 रन आए. एक समय अफगानिस्तान बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही थी लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने 25वें ओवर से बेहतरीन वापसी कर विरोधी टीम को बड़े स्कोर से रोका.

पहले विकेट के लिए मोहम्मद शह्ज़ाद(34) ने इहसानुल्लाह के साथ मिलकर संभलकर खेलते हुए 11.4 ओवर में 57 रन जोड़े. दोनों को अकिला धनंजय ने पवेलियन भेजा. अफगानिस्तान के बल्लेबाज काफी संभल कर खेल रहे थे जिसका असर टीम के रन गति पर पड़ा. दूसरे विकेट ने भी अर्द्धशतकीय साझेदारी निभाई लेकिन इसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाज हावी दिखे.

25वें ओवर की चौथी गेंद पर इहसानुल्लाह का विकेट गंवाने के बाद कप्तान असग़र अफगान(1) भी चलते बने. यहां रहमत को हशमतुल्लाह शाहिदी(37) का साथ मिला और टीम 200 के करीब पहुंची. 45वें ओवर में 203 के कुल योग पर अफगानिस्तान को पांचवां झटका लगा.

तेज खेल दिखाने की कोशिश में मोहम्मद नबी 15 रन बनाने के बाद लसिथ मलिंगा के पहले शिकार के रूप में पवेलियन लौटे.

श्रीलंका की ओर से थिसारा परेरा ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए तो वहीं अकिला धनंजया को दो सफलता मिली. लसिथ मलिंगा,दुशमंथा चमीरा और शेहान जयसूर्या एक-एक विकेट लेने में सफल रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान
भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, बढ़ गई टेंशन
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, बढ़ गई टेंशन

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget