एक्सप्लोरर

IND vs PAK: कैच ड्रॉप पर अर्शदीप को मिला विराट का साथ, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली ने कही यह खास बात

Asia Cup 2022: सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से रोमांचक शिकस्त दी. इस मुकाबले का टर्निंग पॉइंट अर्शदीप के एक कैच ड्रॉप को माना जा रहा है. उन्होंने 18वें ओवर में एक कैच टपकाया था.

Virat Kohli on Arshdeep: एशिया कप (Asia Cup) में रविवार को पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने एक महत्वपूर्ण कैच टपका दिया था. 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने आसिफ अली का कैच ड्रॉप किया था. आसिफ ने बाद में 8 गेंद पर 16 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत की दहलीज तक पहुंचाया. अर्शदीप की इस मिसफील्डिंग से भारत ने मैच में वापसी का अच्छा खासा मौका गंवा दिया. यह भारत की हार की बड़ी वजहों में से एक रही. हालांकि मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस युवा तेज गेंदबाज के सपोर्ट में अपनी बात रखी.

विराट ने कहा, 'मैं जब चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेल रहा था तो मैं भी एक खराब शॉट खेलकर आउट हो गया था. दबाव में किसी से भी गलती हो सकती है. टीम में माहौल फिलहाल बहुत अच्छा है. इसके लिए टीम मैनेजमेंट और कप्तान को श्रेय जाता है. अर्शदीप को अपनी गलती समझनी होगी ताकि अगली बार से दबाव की स्थिति में वह बेहतर कर सकें.'

मोहम्मद नवाज की पारी गेमचेंजर
कोहली ने इस दौरान मोहम्मद नवाज की 20 गेंद पर 42 रन की पारी को गेमचेंजर बताया. उन्होंने कहा, 'उन्हें (मोहम्मद नवाज) बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजकर एक चांस लिया गया, जो पाकिस्तान के लिए सही साबित हुआ. इस तरह की प्रभावी पारी खेलना बड़ी बात है. उनकी पारी अगर 15-20 रन पर सीमित होती तो चीजें बहुत बदल सकती थीं.'

'बीच में विकेट खोने से 200 तक नहीं पहुंच पाए'
कोहली ने कहा, 'जिस तरह से हम खेल रहे हैं, हमें जो नतीजे चाहिये वो मिल रहे हैं. हमारा मिडिल ओवर रन रेट सुधर रहा है. लेकिन कई बार चीजें वैसी नहीं होती जैसा हम चाहते हैं. हमने मिडिल ओवर में कुछ विकेट खो दिए और इस वजह से हम 200 रन तक नहीं पहुंच पाए. उस स्थिति में अगर हमारे पास और विकेट होते तो हम और रन बना सकते थे.'

5 विकेट से जीता पाकिस्तान
इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा (28), केएल राहुल (28) और विराट कोहली (60) की दमदार पारियों की बदौलत 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान टीम ने मोहम्मद रिजवान (71) और मोहम्मद नवाज (42) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर जीत हासिल की. पाकिस्तान ने एक गेंद बाकी रहते यह मुकाबला जीता.

यह भी पढ़ें...

Watch: पाकिस्तान के मीम किंग से मिले इरफान पठान, भारत-पाक मैच को लेकर हुई मजेदार बातचीत 

EPL Matchweek 6: चेल्सी और टोटेनहम जीते, सिटी और लिवरपूल के मैच हुए ड्रॉ; आज भी दो मुकाबले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget