एक्सप्लोरर

IND vs PAK Match Prediction: आज कौन जीतेगा महामुकाबला? मैच से पहले जानिए भारत-पाक मैच में किसकी होगी जीत

Asia Cup 2022: एशिया कप में आज शाम 7.30 बजे भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत होगी. पिछली बार इसी मैदान पर भारत को पाक के हाथों शिकस्त झेलना पड़ी थी.

Asia Cup 2022: यूएई में चल रहे एशिया कप (Asia Cup) में आज (28 अगस्त) शाम भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) आमने-सामने होंगे. यह महामुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस स्टेडियम पर पाकिस्तान टीम का बोलबाला रहा है. यहां रन बनाने से लेकर विकेट चटकाने तक में पाकिस्तानी खिलाड़ी आगे रहे हैं. हालांकि इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि यहां ज्यादातर मैच पाकिस्तान के ही होते हैं. ऐसे में पाकिस्तान को यहां घरेलू मैदान जैसा माहौल मिलने से फायदा होता है. यहां पिछली बार हुए भारत-पाक मैच में भी बाजी पाकिस्तान टीम के हाथ लगी थी. इस बार समीकरण क्या कह रहे हैं? यहां पढ़ें... 

पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से दोनों टीमों के रिकॉर्ड
पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारतीय टीम ने 24 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इनमें भारत को 19 मैचों में जीत मिली है, जबकि 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच बेनतीजा भी रहा है. उधर, पाकिस्तान ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से अब तक 7 टी20 मुकाबले खेले हैं. इनमें पाक टीम को 6 में जीत और एक में हार झेलनी पड़ी है.

IND vs PAK Match Prediction: आज कौन जीतेगा महामुकाबला? मैच से पहले जानिए भारत-पाक मैच में किसकी होगी जीत

हेड टू हेड आंकड़े भारत के पक्ष में
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान की टीमों के बीच अब तक 14 मुकाबले हुए हैं. 13 मैच 50-50 ओवर के फॉर्मेट में वह एक मैच टी20 फॉर्मेट में हुआ है. इनमें 8 मुकाबलों में भारत को जीत मिली है. वहीं 5 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. एशिया कप में पिछली तीन भिड़ंत में भारत ने ही बाजी मारी है. दोनों टीमों के बीच ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल मैचों की बात करें तो यहां भी भारत आगे है. भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 9 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं. इनमें 7 मैचों में भारत को जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान के हिस्से केवल 2 जीत आई हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम पड़ोसी टीम पाकिस्तान से बहुत आगे है.

टॉप ऑर्डर के भरोसे है पाकिस्तान
भारत के पास बल्लेबाजी में नंबर-1 से लेकर नंबर-7 तक एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हैं. यह सभी बल्लेबाज अकेले दम पर मैच जीताने में सक्षम हैं. हालांकि टॉप ऑर्डर में केएल राहुल और विराट कोहली लय में नहीं है लेकिन भारत का मिडिल ऑर्डर मजबूत है. वहीं, पाकिस्तान की बल्लेबाजी बहुत हद तक बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और फखर जमान पर टिकी हुई है. पाकिस्तान को मैच जीतना हो, तो इन तीन में से किसी एक को बड़ी पारी खेलना जरूरी होगा.

पाकिस्तान को खलेगी शाहीन अफरीदी की कमी
शाहीन अफरीदी का इस महामुकाबले से गैरमौजूद रहना पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा झटका रहेगा. पिछली बार इसी गेंदबाज के दम पर पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी. नई गेदं के साथ अफरीदी बेहद खतरनाक साबित होते हैं. उनके नहीं होने से पाक गेंदबाजी अटैक थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है. इधर, भारत में भुवनेश्वर कुमार किसी भी तरह की परिस्थिति में गेंद में हलचल पैदा करने में सक्षम है. वह पाक बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं. अर्शदीप सिंह डेथ ओवर्स में दमदार गेंदबाजी करने में माहिर हैं. भारत के पास स्पिनर्स में भी युजवेंद्र चहल, आर अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे दिग्गज होंगे. उधर, पाक टीम स्पिन के मामले में काफी हद तक शादाब खान पर ही निर्भर करेगी. 

टॉस का होगा बड़ा रोल
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ज्यादातर मौकों पर 'टॉस जीतो-मैच जीतो' वाली बात सफल हुई है. यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का विकल्प चुनती है क्योंकि बाद में यहां औंस के कारण गेंदबाजी करना मुश्किल होता है. ऐसे में आंकड़ों और कागजों पर कोई भी टीम मजबूत हो, लेकिन टॉस यहां निर्णायक भूमिका में होता है.

यह भी पढ़ें...

Asia Cup 2022: भारत-पाक मैच में विराट बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड, क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100-100 मैच खेलने वाले पहले भारतीय बनेंगे 

Asia Cup 2022: पाकिस्तानी फैन ने रोहित शर्मा से की गले लगने की ज़िद, हिटमैन ने भी खास अंदाज में दे डाली 'अमन और प्यार की झप्पी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget