एक्सप्लोरर

ODI मैचों पर कोहली के बयान पर नेहरा ने जताई आपत्ति, पूछा- 'खेलने गए ही क्यों?'

न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज में 3-0 से सफाए के बाद कप्तान कोहली ने कहा था कि इस साल टी20 और टेस्ट के मुकाबले वनडे की ज्यादा अहमियत नहीं है.

लॉकडाउन से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की आखिरी सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ रही थी. न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में तो जीत दर्ज की थी, लेकिन वनडे और टेस्ट में हार मिली. वनडे सीरीज में कप्तान विराट कोहली ने एक बयान दिया था, जिस पर पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने आपत्ति जताई है. नेहरा ने कोहली के उस बयान पर सवाल खड़ा किया कि क्या टीम ने जीतने की कोशिश नहीं की.

भारतीय कप्तान कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार के बाद कहा था कि इस साल टी20 और टेस्ट फॉर्मेट के मुकाबले वनडे में नतीजों की ज्यादा अहमियत नहीं है. कोहली का ये बयान इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप और इस दौरान चल रही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए कही.

आप खेलने ही क्यों गए?

आकाश चोपड़ा के साथ बात करते हुए नेहरा ने कोहली के बयान पर हैरानी जताई और इस पर सवाल खड़ा किया. नेहरा ने कहा, “ये बात कहना गलत है कि ये साल टी20 के लिए है और हमें वनडे मैच के बारे में नहीं सोच रहे. अगर इसके कोई मायने नहीं हैं तो आप खेलने के लिए गए ही क्यों?”

नेहरा ने साथ ही सवाल भी किया और कहा, “क्या आप ये कहना चाह रहे हो कि भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वो मैच जीतने की कोशिश नहीं की?”

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में तो 5-0 से क्लीन स्वीप किया था, लेकिन वनडे में टीम का ही 3-0 से सफाया हो गया था. इस हार के बाद कप्तान कोहली ने कहा था कि वनडे मैचों की इस साल ज्यादा अहमियत नहीं है. वनडे सीरीज के बाद हुई टेस्ट सीरीज में भी भारतीय टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था.

टीम में सेलेक्शन कम ड्रॉपिंग ज्यादा

नेहरा ने टीम इंडिया में लगातार होने वाले बदलावों को भी गलत बताया. नेहरा ने कहा, “पिछले 2 साल में इस टीम में बहुत ज्यादा बदलाव हुए हैं जो अच्छा नहीं है. 2 सालों में सेलेक्ट कम किए और ड्रॉप ज्यादा किये.”

नेहरा ने कहा कि भारतीय टीम बेहद मजबूत है लेकिन ये अभी महान टीमों में शामिल नहीं है. हालांकि नेहरा का मानना है कि टीम वो मुकाम हासिल कर सकती है.

ये भी पढ़ें

ICC ने शेयर की टीम इंडिया की सबसे यादगार जीत की तस्वीर, विरोधी कप्तान को याद ही नहीं मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget