एक्सप्लोरर

Ashes Series 2023: बेन स्टोक्स ने बताया क्यों पहले टेस्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड का हुआ चयन, डेविड वॉर्नर से है कनेक्शन

The Ashes, 2023: बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने अपनी पारी 8 विकेट पर 393 रन बनाकर घोषित की. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने नाबाद 118 रनों की पारी खेली.

Ben Stokes told why Stuart Broad was selected in first test: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने खुलासा किया कि स्टुअर्ट ब्रॉड का डेविड वॉर्नर पर पहले के मैचों में हावी होना शुक्रवार से शुरू हुए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के लिए उनके चयन में एक प्रमुख कारक था. 2019 एशेज अभियान के दौरान वॉर्नर हर तरह से ब्रॉड की गेंदों से परेशान थे. 10 पारियों में वॉर्नर को ब्रॉड ने सात बार आउट किया, जिसके चलते सीरीज में उनका औसत 10 से कम का रहा. 

यह पूछे जाने पर कि क्या डेविड वॉर्नर के खिलाफ शानदार आंकड़े होने की वजह से स्टुअर्ट ब्रॉड का चयन हुआ है. इसके जवाब में बेन स्टोक्स ने कहा, 'अगर मैं ना कहूं तो मैं झूठ बोलूंगा.'

इंग्लिश कप्तान ने वॉर्नर पर ब्रॉड के हावी होने की तुलना उनके खिलाफ भारतीय स्पिनर आर अश्विन के रिकॉर्ड से की. स्टोक्स ने कहा, एशेज क्या लाता है, इस तरह किसी को पीछे देखना इतना कठिन है. जिमी और 'रोबो' को भी पीछे देखना बहुत कठिन है, वह सभी परिस्थितियों में पिछले साल से अविश्वसनीय रहे हैं. हम उस टीम से बहुत खुश हैं जो हमने चुना है. 

वॉर्नर ने पिछले हफ्ते विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल में पहली पारी में 43 रन की पारी के दौरान फॉर्म के संकेत दिए थे और ब्रॉड के खिलाफ चार साल पहले की तुलना में अधिक आक्रामक होने की कसम खाई है. 

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने भी भरोसा जताया कि आखिरकार वॉर्नर एक दिन ब्रॉड पर हावी होंगे. कमिंस ने कहा, "मुझे यकीन है कि उसने इसके बारे में बहुत कुछ सोचा है. डेवी (वॉर्नर) के पास अपनी योजनाएं होंगी. मुझे यकीन है कि आप डेवी को इस बार अधिक आक्रामक देखेंगे."

ऐसा रहा पहला दिन का खेल

बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने अपनी पारी 8 विकेट पर 393 रन बनाकर घोषित की. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने नाबाद 118 रनों की पारी खेली. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 78 और ओपनर जैक क्रॉली ने 61 रनों की पारियां खेली. वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन ल्योन ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 14 रन है. 

ये भी पढ़ें-

WC Qualifiers 2023: ज़िम्बाब्वे में 10 टीमों के बीच खेले जाएंगे 34 मुकाबले, 2 टीमें करेंगी क्वालिफाई, यहां जानें सभी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल
कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget