एक्सप्लोरर

Ashes ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को पांचवा टेस्ट जीतने के लिए बनाने होंगे 399 रन

दूसरे सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाने वाली मेजबान टीम चायकाल के बाद लड़खड़ा गई और उसने 120 रन के अंदर ही अपने छह विकेट गंवा दिए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लॉयन ने अब तक तीन, पीटर सिडल और मिशेल मार्श ने दो-दो जबकि पैट कमिंस ने एक विकेट अपने नाम किया है.

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पांचवे और आखिरी एशेज के मुकाबले के 3 इनिंग्स खत्म हो चुके हैं और अंत में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अब 399 रनों का लक्ष्य मिला है. द ओवल मैदान पर खेले जा रहे है इस मुकाबले में इंग्लैंड की शुरूआत ठीक रही लेकिन एक भी बल्लेबाज शतक तक नहीं पहुंच सका. अपनी पहली पारी में 294 रन बनाने के बाद इंग्लैंड ने जोफ्रा आर्चर (62-6) की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 225 रनों पर सीमित कर दी थी.  इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरे पारी में सिर्फ 329 रन ही बना पाई. इंग्लैंड ने जो डेनले (94) और बेन स्टोक्स (67) की धारदार बल्लेबाजी की बदौलत अपनी दूसरी पारी में 329 रन बनाए और मेहमान टीम के सामने 399 रनों का लक्ष्य रखा. ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में नेथन लॉयन ने सबसे अधिक चार विकेट लिए जबकि पैट कमिंस, पीटर सिडल और मिशेल मार्श को दो-दो सफलता मिली. ऑस्ट्रेलिया के 399 रन आज के बाकी बचे 85.3 तथा अंतिम दिन के 90 ओवरों में बनाने हैं. सीरीज में अभी ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है. इंग्लैंड ने चायकाल के बाद दो विकेट पर 193 रन से आगे खेलना शुरू किया. डेलने ने 82 और स्टोक्स ने अपनी पारी को 57 रन से आगे बढ़ाया. दूसरे सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाने वाली मेजबान टीम चायकाल के बाद लड़खड़ा गई और उसने 120 रन के अंदर ही अपने छह विकेट गंवा दिए. इंग्लैंड को तीसरे सत्र के शुरू होते ही स्टोक्स को 214 के स्कोर पर खो दिया. स्टोक्स ने 115 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए. उन्होंने अपने करियर का 19वां अर्धशतक जमाया और डेलने के साथ तीसरे विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी की. स्टोक्स के आउट होने के बाद डेनले भी आउट होकर करियर के अपने पहले शतक से चूक गए. उन्होंने 206 गेंदों की शानदार पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया. डेनले ने अपने करियर का चौथा अर्धशतक लगाया. स्टोक्स और डेनले के आउट होने के बाद इंग्लैंड ने 249 के स्कोर पर जॉनी बेयरस्टो (14), 279 के स्कोर पर सैम कुरेन (17), 305 के स्कोर पर क्रिस वोक्स (6) और इसी स्कोर पर जोस बटलर (47) के रूप में अपना आठवां विकेट खोया. बटलर ने 63 गेंदों पर छह चौके लगाए. जोफरा आर्चर छह गेंदों पर तीन और जैक लीच 17 गेंदों पर पांच रन बनाकर नाबाद लौटे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लॉयन ने अब तक चार, पीटर सिडल और मिशेल मार्श ने दो-दो जबकि पैट कमिंस ने 2 विकेट अपने नाम किया है. इससे पहले, इंग्लैंड ने तीसरे दिन की शुरुआत बिना किसी विकेट के नौ रनों के साथ की. सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्‍स और जोए डेनले ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़ इंग्लैंड को ठोस शुरुआत दी. बर्न्‍स 20 रन के निजी स्कोर पर नाथन लॉयन की गेंद पर विकेटकीपर टिम पेन के हाथों लपके गए. लॉयन ने ही कप्तान जोए रूट को भी आउट किया. ऑफ स्पिनर की एक गेंद रूट के बल्ले का बाहर किनारा लेकर स्लिप में खड़े स्टीव स्मिथ के हाथों में जा समाई. रूट ने 21 रन बनाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Live: नितीश रेड्डी भी आउट, भारत का 7वां विकेट गिरा; जीत से ओझल हो रहा भारत
Live: नितीश रेड्डी भी आउट, भारत का 7वां विकेट गिरा; जीत से ओझल हो रहा भारत
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget